क्राइम और सस्पेंस के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं OTT की ये 5 फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

अगर आप ओटीटी पर सस्पेंस और क्राइम वाली फिल्में और सीरीज देखना पसंद कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल, आज हम आपको 5 फिल्में और सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं.

crime thriller film series
1 / 6

ओटीटी पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो लोगों को अपना दीवाना बना देती है. लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी फिल्में-सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इन फिल्मों और सीरीज में खौफनाक मर्डर, डार्क सस्पेंस और दिमाग घुमा देने वाला ट्विस्ट देखने को मिलता है. ये सीरीज और फिल्में आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित होती है.  

विज्ञापन

आर्या

आर्या2 / 6

लिस्ट में पहला नाम सुष्मिता सेन की सीरीज आर्या (Aarya) मौजूद है इस सीरीज में आपको शानदार एक्शन के साथ जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलने वाला है, जिसे लोगों ने काफी प्यार और सपोर्ट किया था. इस मूवी को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. सीरीज के अब तक 3 सीजन रिलीज किए जा चुके हैं

विज्ञापन

1000 बेबीज

1000 बेबीज3 / 6

दूसरे स्थान पर साल 2024 में रिलीज हुई सीरीज '1000 बेबीज' (1000 Babies) का नाम शामिल है, जो अपनी डार्क स्टोरीलाइन और सस्पेंस के लिए काफी मशहूर हुई थी. इस सीरीज में नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने अहम किरदार निभाया था. यह सीरीज 7 एपिसोड के साथ रिलीज की गई थी, जिसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

दया

दया4 / 6

तीसरे नंबर पर तेलुगु वेब सीरीज 'दया' (Dayaa) का नाम काबिज है, जो एक सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज है. इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने का प्लान बना सकते हैं. फिल्म की कहानी फ्रीजर वैन ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो दर्शकों को काफी पसंद आई है.

विज्ञापन

मॉन्स्टर

मॉन्स्टर5 / 6

चौथे स्थान पर साउथ सिनेमा सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'मॉन्स्टर' (Monster)  का नाम आता है. यह फिल्म क्राइम एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त थ्रिलर से भरी हुई है. इस सीरीज को आप हिंदी भाषा में जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

अलोन

अलोन6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' (Alone) मौजूद है. इस मूवी में आपको अनोखा माइंड गेम देखने को मिलने वाला है, जो आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित हुई है. इस मूवी में मोहनलाल ने अहम किरदार निभाया है. 'अलोन' मूवी जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन