मुंबई: गणेश चतुर्थी, यानी भगवान गणेश के जन्म का दिन, ये दिन इस बात का भी संकेत देता है कि त्योहारों का समय आ गया है। कई बॉलीवुड हस्तियां इस शुभ अवसर पर अपने घरों में धूम-धाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाती हैं। इस साल, उत्सव 31 अगस्त से शुरू हो रहा है, और 11-दिवसीय उत्सव 9 सितंबर को समाप्त होगा।
अभी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2022: इन सेलेब्स ने दी फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
करण जौहर, करीना कपूर खान, काजोल, अजय देवगन, संजय दत्त, कार्तिक आर्यन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स आज, यानी 31 अगस्त को अपने घर पर गणेश चतुर्थी का त्योहार मना रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जो सालों से अपने घर बप्पा को लेकर आते हैं और फिर पूजा अर्चना कर कुछ दिनों बाद उनकी बिदाई करते हैं, इस कामना के साथ अगले साल वो फिर आएं। इन्हीं में से एक है सलमान खान का परिवार। उनकी बहन अर्पिता भी अपने घर कई सालों से बप्पा की प्रतिमा लेकर आ रही हैं गणपति का त्योहार मना रही हैं।
इसी को कायम रखते हुए उन्होंने इस साल भी अपने घर बप्पा का स्वागत किया, जिसमें शामिल होने के लिए उनका पूरा परिवार उनके घर पहुंचा। पैपराज़ी ने अर्पिता खान को भगवान गणेश की पूजा करते हुए स्पॉट किया, जब वो घर में गणपति का स्वागत कर रही थीं। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए अर्पिता ने ढीले-ढाले सफेद और नीले रंग की सलवार कमीज पहनी थी और इसे सिंपल मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें अर्पिता के अलावा उनकी मां और बहन अलवीरा भी देखी गईं।
वहीं भाई सोहेल खान भी अपने बेटे के साथ गणपति पूजा के लिए बहन अर्पिता के घर पहुंचते दिखाई दिए।
अभी पढ़ें – सोनाली फोगाट केस में जल्द खुलेगा राज! पुलिस ने फोन, लैपटॉप चोरी करने के आरोपी को दबोचा
अर्पिता खान के बारे में
अर्पिता खान इस साल 3 अगस्त को 33 साल की हो गई हैं। सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता की शादी अभिनेता आयुष शर्मा से साल 2014 में हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। बेटा आहिल, 2016 में जिसकी जन्म हुआ और बेटी आयत, जिसका स्वागत जोड़ी साल 2019 में किया। अर्पिता खान पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। इस साल की शुरुआत में अर्पिता ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने मुंबई के खार में 10 करोड़ रुपये में एक आलीशान घर खरीदा।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
एसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
58 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines