अब आएगा मजा! मिशन चुलबुल सिंघम से पर्दे पर छाएंगे Salman Khan, Singham Again से हुआ ऐलान

Salman Khan Will Work in Mission Chulbul Singham: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के आखिर में सलमान खान की नई फिल्म का हिंट मिल गया है। जी हां अब सल्लू भाईजान जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ पर्दे पर कमाल करने वाले हैं।

सलमान खान करेंगे रोहित शेट्टी की नई फिल्म में काम!

सलमान खान करेंगे रोहित शेट्टी की नई फिल्म में काम!

विज्ञापन

Salman Khan Will Work in Mission Chulbul Singham: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस को काफी एंटरटेन भी कर रही है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर जैसे सितारों की भरमार है। दीपिका पादुकोण भी पहली बार लेडी कॉप के किरदार में नजर आ रही है। फिल्म ने काफी लोगों को प्रभावित किया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी एक्टर के बारे में हो रही है तो वो हैं फिल्म के आखिर में कुछ सेकंड दिखने वाले सलमान खान की। जी हां रोहित की फिल्म में भाईजान के कैमियो ने पूरी वाह-वाही लूट ली है। सलमान के कैमियो को बहुत कम समय मिल पाया है लेकिन फैंस को सल्लू भाईजान के जितने भी दर्शन करने के लिए मिले वो उसी में ही गदगद हो गए। लेकिन इसी के साथ ही डायरेक्टर रोहित ने एक और बड़ा अनाउंसमेंट भी कर दिया है।

सलमान खान के कैमियो से झूमे फैंस

‘सिंघम अगेन’ में एक से बढ़कर एक सितारे हैं जो फिल्म में चार चांद लगा रहे हैं। अजय देवगन तो अपने चिर-परिचित अंदाज में हैं ही जो फैंस को एक बार फिर अपने सिंघम अवतार में इंप्रेस कर रहे हैं लेकिन बाकी सितारों ने भी काफी अच्छा काम किया है। फिल्म की कहानी भले ही इतनी जबरदस्त ना हो लेकिन स्टार्स ने अपनी उम्दा अदाकारी से फिल्म में जान जरूर फूंक दी है। फिल्म के आखिर में सलमान खान नजर आते हैं अपने चुलबुल पांडे के अवतार में, फैंस भाईजान को देखकर काफी खुश हैं।

Advertisment

सलमान करेंगे रोहित शेट्टी के साथ काम

रोहित शेट्टी ने फिल्म के आखिर में ना ही सिर्फ सलमान की झलक दिखाई है बल्कि अजय देवगन की फोर्स में सलमान खान की एंट्री को लेकर भी बड़ा हिंट दे दिया है। जी हां सिंघम के पास आखिर में चुलबुल पांडे यानी सलमान खान आते हैं और कहते हैं अब आएगा मजा। इतना ही नहीं इसके बाद स्क्रीन पर बड़ा-बड़ा लिखा आता है- मिशन चुलबुल सिंघम लोडिंग सून। यानी साफ है फिल्म के अगले पार्ट में सिंघम और चुलबुल पांडे एक साथ किसी मिशन को सुलझाते हुए नजर आने वाले हैं। सलमान खान की फिल्म दबंग के किरदार चुलबुल पांडे को काफी पसंद किया जाता है और जब चुलबुल सिंघम के साथ हाथ मिला लेगा तो वाकई जबरदस्त एक्शन-ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

फिल्म में रणवीर सिंह ने खूब हंसाया 

फिल्म में ‘सिंबा’ ने ‘सिंघम-सूर्यवंशी’ को पीछे छोड़ दिया है। जी हां फिल्म में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने सभी दूसरे किरदारों को फीका कर दिया है। उनके आते ही पर्दे पर रौनक, हंसी और ठहाके आ जाते हैं। ‘सिंबा’ उस कमी को पूरा करता है, जो बाकी कलाकार मिलकर भी नहीं कर पाते यानी एंटरटेनमेंट। निर्देशक फिल्म की कहानी में ये भूल जाते हैं कि हर पल सिर्फ गंभीरता नहीं दिखाई जा सकती। लेकिन रणवीर सिंह अपने कंधों पर ये जिम्मेदारी उठाते हैं और फिल्म में थोड़ी मस्ती और मजाक का तड़का लगाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ