Singham Again: दूसरों की बीवी छीन के...आर्य बब्बर ने अर्जुन कपूर के किरदार की उड़ाई खिल्ली

Singham Again: सिंघम अगेन में अर्जुन के किरदार को लेकर लोगों में ज्यादा पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला है। वहीं कॉमेडियन आर्या बब्बर ने भी इसको लेकर खिल्ली उठाई है।

Singham Again

Singham Again

Singham Again: सिनेमाघरों में रोहित शेट्टी की लेटेस्ट फिल्म सिंघम एगेन ने दस्तक दे दी है। ये फिल्म मल्टीस्टारर है, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर हैं। इसके साथ ही इसमें  सलमान खान ने कैमियो भी किया है। इस फिल्म के किरदारों को वैसे तो पसंद किया जा रहा है, लेकिन इसके विलेन के कैरेक्टर को लेकर एक खास वीडियो सामने आई है। ये वीडियो कॉमेडियन आर्या बब्बर की है, जिसमें वे अर्जुन के किरदार की खिल्ली उड़ाते नजर आए हैं।

विज्ञापन

रावण के किरदार में अर्जुन

इस फिल्म में अर्जुन कपूर के कैरेक्टर का नाम डेंजर लंका उर्फ ​​जुबैर है, जो एक डकैत, आतंकवादी और हत्यारा है। फिल्म में अर्जुन का किरदार रामायण के रावण पर आधारित है, जिसने सीता का हरण किया था। फिल्म में अर्जुन अवनी (करीना) का अपहरण करता है और उसे श्रीलंका ले जाता है।

विज्ञापन

बता दें कि अवनी सिंघम (अजय) की पत्नी है, जो उसे बचाने के लिए जाता है। मगर अर्जुन के इस कैरेक्टर का स्टैंड-अप कॉमेडियन आर्य बब्बर ने बहुत मजाक बनाया है। यहां हम उनका वीडियो शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

आर्या बब्बर ने उड़ाया मजाक

स्टैंड-अप कॉमेडियन आर्य बब्बर ने अर्जुन कपूर की कास्टिंग को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि विलेन के रूप में अर्जुन की कास्टिंग बिल्कुल सही हुई है। आर्य की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वे अपने ऑडियंस के सामने कहते हैं कि  अर्जुन और कैरेक्टर के बीच एक विचित्र समानता है , जिसके  कारण इनको इस भूमिका में लिया गया है।

आगे उन्होंने कहा कि यह कहा गया है कि यह गलत कास्टिंग है, लेकिन नहीं, मेरी राय में यह एकदम सही कास्टिंग है। रावण का चरित्र क्या था? वह ऐसा व्यक्ति था जो किसी और की पत्नी को छीन लेता है।

विज्ञापन

आर्य की ये बात सुनकर ऑडियंस ताली बजाकर ठहाके मारकर हंसने लगती है, आर्या भी अपनी इस बात को पूरा किए बिना पब्लिक के रिस्पॉन्स के साथ प्रतिक्रिया देते हैं। ये अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर एक कटाक्ष था, क्योंकि मलाइका अरबाज खान की पत्नी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ