Salman Khan का सेट से वायरल हुआ शूटिंग वीडियो! क्या बोली पब्लिक?

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाईजान का जलवा नजर आ रहा है।

Salman Khan

Salman Khan

विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सलमान खान को लेकर खूब बातें सुनने को मिल जाती हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये एक्टर के फिल्म के सेट का वीडियो है, जिसमें वो धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं।

सलमान खान का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये वीडियो सलमान खान के हॉलीवुड मूवी की शूटिंग के दौरान का है। हालांकि, News24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है। वहीं, अगर इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो फैंस बेहद खुश हैं और लोगों ने इस पर भर-भरकर कमेंट्स किए हैं।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Movie Talkies (@movietalkies)

यूजर्स ने क्या कहा?

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि कौन-सी फिल्म है? दूसरे यूजर ने लिखा कि प्लीज अपनी जानकारी को बढ़ाएं। तीसरे यूजर ने कहा कि लगता है कुछ धमाकेदार आने वाला है। एक और यूजर ने कहा कि ऑल द बेस्ट। एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या बात है। एक अन्य ने कहा कि बहुत ही बढ़िया इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से सलमान खान को लेकर कहा जा रहा है कि भाईजान हॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।

आधिकारिक जानकारी नहीं

हालांकि, इन अटकलों की भी पुष्टि नहीं है और ना ही इनको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है। अब सलमान खान ने किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करने वाले हैं या नहीं ये तो खुद सलमान खान ही जानते हैं। इसके साथ ही अगर भाईजान की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘सिकंदर’

जी हां, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आया। इस फिल्म को लेकर अभी से बज बन रहा है और लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म क्या कमाल दिखाएगी? बता दें कि फिल्म को ईद के खास मौके पर रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ