मुंबई: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Senon) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया (Bhediya promotion) के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में दोनों हाल ही में ‘भेड़िया’ का प्रमोशन करने बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के सेट पर पहुंचे। शो के होस्ट सलमान खान के साथ कृति और वरुण ने खूब मस्ती और धमाल मचाया। लेकिन लगे हाथ उन्होंने दबंग खान से कुछ ऐसा भी करवा लिया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – Uunchai twitter Review: ट्विटर पर अमिताभ, अनुपम, बोमन और डैनी की दोस्ती को मिला शानदार रिस्पॉन्स
भेड़िया बने सलमान खान
भेड़िया के लीड एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान देखते ही देखते भेड़िये के रूप में तब्दील होते नजर आ रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि वरुण और सलमान (Salman Khan Bhediya) कैमरे में देख रहे हैं, तभी भेड़िया का फिल्टर दंबग खान के चेहरे पर आ जाता है और वो खुद एक भेड़िये के रूप में दिखाई देने लगते हैं।
इस क्लिप के साथ बैकग्राउंड में फिल्म का ही एक ऑडियो सुना जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भाई बने भेड़िया ….उसे काटना पड़ा। भाई के साथ बिग बॉस पर अच्छा समय बिताया @beingsalmankhan मिलते हैं 25 नवंबर को थिएटर में।’
बिग बॉस के मंच पर मचा धमाल
इसी के साथ शो के अपकमिंग एपिसोड से एक प्रोमो (Bigg Boss promo) भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि सलमान वरुण को अपने कूल्हे पर काटने के लिए कहते हैं, ठीक वैसे ही जैसे भेड़िया फिल्म में वरुण के किरदार को दिखाया गया है।
इतना ही नहीं प्रोमो में सलमान खान, कृति और वरुण को भेड़ियों की तरह गरजते हुए दिखाया गया है। इसके बाद कृति सलमान को फिल्म की कहानी के बारे में बताती हैं कि कैसे एक भेड़िया वरुण के किरदार को काटता है। इसके बाद वरुण सलमान से कहते हैं कि वो उनके कूल्हे पर नहीं, बल्कि उनके हाथ पर काटेंगे। लेकिन एक मस्तीखोर सलमान उनसे कहते हैं कि, “नहीं, कटना है तो बम पे काट, भेड़िया जहां काटता है वहीं काटेगा तू।”
तीनों ने इसके बाद भेड़िया के ठुमकेश्वरी गाने पर डांस भी किया, जिसमें सलमान वरुण की साड़ी पकड़ने वाला स्टेप को रीक्रिएट करते हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines