'गलतियां करना आदत बन जाती है...' Salman Khan ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट, पिता की सीख से है कनेक्शन

Salman Khan Cryptic Post: सुपरस्टार सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। यूजर्स भी पोस्ट पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Salman Khan

सलमान खान ने क्रिप्टिक पोस्ट लिखी है। Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Salman Khan Cryptic Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पिछले कुछ दिन पहले उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ से फर्स्ट लुक शेयर किया था। फिल्म के लिए वह जिम में कितना पसीना बहा रहे हैं, इस पर उन्होंने लगातार अपडेट दिए। अब भाईजान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रही है। इस पोस्ट में सलमान ने अपने पिता सलीम खान से मिली एक एडवाइस का जिक्र किया है।

सलमान ने शेयर की तस्वीर

‘सिकंदर’ एक्टर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनका नया डैशिंग लुक देखने को मिल रहा है, जो उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए लिया हुआ है। तस्वीर के साथ एक्टर ने क्रिप्टिक पोस्ट लिखी है कि काश, मैंने ये पहले भी सुना था लेकिन अभी देर नहीं हुई है। इसमें उन्होंने पास्ट और प्रेजेंट की गलतियों का जिक्र किया है।

Advertisment

क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा ध्यान

सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान की एडवाइस का जिक्र करते हुए लिखा, ‘प्रेजेंट आपका पास्ट बन जाता है, पास्ट आपके फ्यूचर को पकड़ लेता है। प्रेजेंट एक गिफ्ट है, इसके साथ में सही करें। बार-बार की गई गलतियां आदत बन जाती हैं। फिर ये आपका कैरेक्टर… किसी को ब्लेम न करें, कोई भी आपको ऐसा कुछ नहीं दे सकता है, जो आप करना चाहते हैं। मेरे फादर ने मुझसे ये कहा, ये बिल्कुल सच है। काश, मैंने ये पहले सुना होता था, लेकिन अभी देर नहीं हुई है।’

विज्ञापन

यूजर्स पोस्ट पर दे रहे रिएक्शन

सलमान खान की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत बहुत याद आ रही है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपका कैप्शन, बहुत सुंदर शब्द और यह बिल्कुल सच है।’ तीसरे यूजर ने उनके लुक की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बाइसेप्स।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘सलमान भाई कृपया मुस्कुराइए। आपकी मुस्कान बहुत अच्छी लग रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बजरंगी ने दिखाया था एक सच्चे दिल वाले आदमी के लिए, मजहब, बार्डर और पास्ट कुछ नहीं होते। अच्छा सोचने और करने का वक्त कभी देर नहीं होता।’

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ