सलमान खान की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी की हुई मौत, 'भाईजान' के घर के बाहर ड्यूटी पर थे तैनात

Salman Khan Police Constable Passes Away: सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिस कॉन्सटेबल की मौके पर ही मौत हो गई है. पिछले कई सालों ये कॉन्सटेबल भाईजान के घर के बाहर सुरक्षा का पहरा दे रहे थे.

Salman Khan Police Constable Passes Away

फाइल फोटो

विज्ञापन

Salman Khan Police Constable Passes Away: सलमान खान के बांद्रा स्थित घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्सटेबल की मौत हो गई है. मुंबई पुलिस के अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है. जिस पुलिस कॉन्सटेबल की मौत हुई है उनकी पहचान गणेश के रूप में हुई है. पिछले कई सालों से ये पुलिस कॉन्सटेबल बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा का पहरा दे रहे थे.

अचानक बिगड़ी थी तबीयत

मुंबई पुलिस के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कॉन्सटेबल गणेश की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. वहीं बिगड़ी तबीयत के बाद गणेश जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मी गणेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं इसके बाद सोशल मीडिया पर भी सलमान खान के फैंस पुलिसकर्मी गणेश की मौत पर दुख जता रहे हैं.

Advertisment

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

पुलिसकर्मी की मौत की जानकारी मुंबई पुलिस के अधिकारी ने शेयर करते हुए कहा, ‘डॉक्टरों की जांच के अनुसार पुलिसकर्मी गणेश की मौत हार्ट अटैक से हुई है. अस्पताल पहुंचने तक उनकी हालात और ज्यादा बिगड़ गई, जिसके चलते उनका निधन हो गया.’ वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना का पता चलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन

सलमान खान की सुरक्षा करने के लिए थे तैनात

बता दें सलमान खान को पिछले साल से काफी धमकियां मिल रही हैं. जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा के लिए उनके घर के बाहर पुलिसकर्मियों को 24 घंटे के लिए तैनात किया गया. इस सुरक्षा टीम में कॉन्सटेबल गणेश भी शामिल थे. वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कॉन्सटेबल गणेश के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी और उनका अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ