Salman Khan relationship with Ambani Family: सलमान खान (Salman Khan) का बॉलीवुड में एक अलग ही रुतबा है। भाईजान का ऐसा क्रेज है कि उनकी फिल्में हिट होती ही होती हैं। वहीं एक्टर का व्यवहार इतना अच्छा है कि उनके हर किसी के साथ अच्छे संबंध हैं। आज हम सलमान खान और अंबानी फैमिली (Ambani Family) के रिश्तों के बारे में बात करने जा रहे हैं कि दोनों का कैसा रिलेशन है। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो से मिल रहा है। आइए आप भी वीडियो देख लीजिए और जान लीजिए मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) समते पूरी अंबानी फैमिली के साथ सलमान का कैसा बॉन्ड है।
अंबानी के साथ छुट्टियां मनाते दिखे सलमान
इन दिनों सलमान खान जामनगर में अंबानी फैमिली के साथ वेकेशन इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अंबानी की पार्टी में अपने 90 के दशक के गानों का ऐसा तड़का लगाया कि हर कोई धुन पर थिकर उठा। अब देखिए न जीन्स-टीशर्ट और ऊपर से जैकेट पहने दंबग स्टाइल में कैसे सलमान ने पूरी अंबानी फैमिली के साथ मस्ती की।
उन्होंने अपने हिट सॉन्ग ‘ओह ओह जाने जाना’ गाने पर परफॉर्मेंस दी। एक्टर ने इलेक्ट्रिक गिटार और एक बैंड के साथ पूरा लाइव परफॉर्म दिया जिसने लोगों का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें: Chum Darang का बाथरूम वीडियो आया सामने, खुद को karan संग अंदर किया बंद
कैसा है सलमान का अंबानी फैमिली के साथ रिश्ता
सलमान खान और अंबानी फैमिली को एक साथ इंजॉय करते देख ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच बहुत ही अच्छे रिश्ते हैं। इस बात का सबूत वायरल वीडियो से भी मिल रहा है जिसमें सलमान खान से न सिर्फ अंबानी परिवार की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी गले लगीं, बल्कि बड़ी बहू श्लोका मेहता भी सलमान के गले लगीं।
सलमान ने भी अपने संस्कारों का परिचय दिया और कोकिलाबेन के पैर छुए। वहीं नई बहुरानी राधिका मर्चेंट और छोटे बेटे अनंत अंबानी भी भाईजान के साथ सेट पर नजर आए।
सिकंदर से करने वाले हैं वापसी
सलमान खान की फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं अब आने वाले साल यानी 2025 में भाईजान की फिल्म सिकंदर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सलमान के जन्मदिन के मौके पर बिग बॉस 18 के सेट पर फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Eisha Singh के फैंस के लिए बुरी खबर, वोटिंग ट्रेंड के रिजल्ट चौंकाएंगे
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
48 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines