Chum Darang Karanveer Bathroom Video Viral: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में चुम दरांग (Chum Darang) और करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) के बीच की केमेस्ट्री बहुत ही शानदार लग रही है। क्यूट सी और मासूम सी चुम की बातों से करणवीर इतने इंप्रेस हो गए हैं कि उनका दिल अब उसके लिए धड़कने लगा है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों बाथरूम में बंद हो जाते हैं। घरवाले भी कुछ कम नहीं हैं क्योंकि दोनों के अंदर जाते ही वो उनकी बातें सुनने के लिए एग्जोस फैन बंद कर देते हैं। बाद में चुम ने बताया कि वो करण के साथ बाथरूम में क्या कर रही थीं। आइए आप भी देख लीजिए मजेदार वीडियो।
करण के साथ क्यों बंद हुई चुम
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों बाथरूम में बंद हो जाते हैं। दरअसल दोनों बाथरूम की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान वो हाथ में गारबेज बैग ले दरवाजा बंद कर देते हैं। चुम ने अपने हाथों से करण के साथ अपने आपको बंद किया। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोगों को लग रहा है कि अब दोनों के बीच प्यार से ज्यादा वाला रिश्ता हो गया है।
श्रुतिका ने लगाया फन का तड़का
चुम ने शिल्पा और श्रुतिका को बताया कि वो करण के साथ बाथरूम में सफाई कर रहीं थीं और तभी किसी ने एग्जॉस्ट ऑफ कर दिया। वो कहती हैं कि हम तो सफाई कर रहे थे, न कि कुछ बात कर रहे थे अंदर। तभी श्रुतिका भी बीच में आ जाती हैं और कहती हैं कि तुम दोनों एक साथ बाथरूम में गए। आज करण का बर्थडे है, तो उन लोगों को लगा होगा कि तुम उससे कुछ बात करोगी अंदर।
करण के बर्थडे पर चुम ने दिया खास गिफ्ट
श्रुतिका भी दोनों के मजे लेने में पीछे नहीं रहती और बोलती हैं कि तू समझ रही है कि क्यों उन्होंने एग्जोस बंद किया। अच्छा तूने कुछ पप्पी-वप्पी दिया। चुम भी मासुमियत के साथ बोलती हैं हां दिया, तो श्रुतिका बोलती हैं वो वाला पप्पी, तो चुम कहती हैं कि नहीं वो तो नहीं दिया। करण ने कहा कि देखो कैसा हाल है गारबेज बैग पहन कर हम एक दूसरे को पप्पी दे रहे हैं।