Bigg Boss 18: Eisha Singh के फैंस के लिए बुरी खबर, वोटिंग ट्रेंड के रिजल्ट चौंकाएंगे

Bigg Boss 18 Latest Voting Trend: बिग बॉस 18 का लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड सामने आ गया है जिसमें पता चल गया है कि कौन नंबर वन पर है और किसका सफर अब घर से खत्म होने वाला है। आइए आप भी जान लीजिए।

Bigg Boss 18 Latest Voting Trend

Bigg Boss 18 Latest Voting Trend

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Latest Voting Trend: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का फिनाले करीब है। वहीं घर में सभी कंटेस्टेंट अपना असली गेम दिखा रहे हैं, हर कोई आगे बढ़ने की चाह दिल में लिए हुए हैं। हाल ही में बिग बॉस 18 की लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड लिस्ट आ गई है जो बहुत ही चौंकाने वाली है। नॉमिनेट कंटेस्टेंट पर अब इविक्शन की तलवार लटक गई है। आइए जान लेते हैं कि लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में कौन आगे है और कौन सबसे पीछे।

टॉप पर आया घर का लाडला

बिग बॉस 18 के घर में हर दिन कुछ ऐसा हो रहा है जो शॉकिंग है। अब फिनाले भी नजदीक आ गया है, और सभी के दिलों की धड़कनें भी बढ़ गई है। यहां तक आने के बाद कोई भी शो को छोड़ना तो बिल्कुल भी नहीं चाहता। वहीं बिग बॉस की लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड लिस्ट भी सामने आ गई है। इसके अनुसार जनता ने सबसे ज्यादा प्यार कलर्स के लाडले विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को दिया है और वो नंबर वन पर आ गए हैं।

विज्ञापन

टॉप 5 में कौन-कौन

वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से विवियन डीसेना तो नंबर वन बन ही गए हैं, वहीं रजत दलाल (Rajat Dalal) के भी समीकरण बदल रहे हैं। घर में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहने वाले रजत का खेल जनता को पसंद आ रहा है तभी तो वो अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को पछाड़कर नंबर 2 पर आ गए हैं। तीसरे नंबर पर श्रुतिका (Shrutika) हैं, चौथे नंबर पर चाहत पांडेय (Chahat Pandey) और पांचवें नंबर पर अविनाश मिश्रा है।

विज्ञापन

ईशा सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर

ईशा सिंह (Eisha Singh) वैसे तो कलर्स की लाडली हैं, लेकिन कहीं न कहीं वो अब खेल में गुम होती जा रही हैं। जनता को उनका खेल पसंद नहीं आ रहा, इसके पीछे की वजह है उनका खेल जो कम दिखता है और फालतू की बातें ज्यादा दिखती हैं। ऐसे में वो लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में सबसे पीछे पहुंच गई हैं और घर से बेघर होने की तलवार उन्हीं के सिर पर आकर लटक गई है। ऐसा लग रहा है कि अब उनका घर से सफर खत्म होने वाला है। कशिश कपूर बॉटम 2 में हैं, अगर डबल इविक्शन होता है तो दोनों ही घर से बेघर होने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ