सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को किया गया था. इस शो का आगाज भाईजान ने अपने दमदार डांस से किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. यह शो जियो हॉटस्टार पर जमकर देखी जा रही है. इस शो में  टीवी स्टार्स, सिंगर, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, खेल जगत और रैपर से जुड़े कंटेस्टेंट आए हैं. इतना ही नहीं घर का पहला एलिमिनेशन भी हो चुका है. चलिए जानते हैं कि कौन हुआ है घर से बाहर…

बिग बॉस के घर में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि माही विज और यंग के बीच काफी कहासुनी हुई थी. इतना ही नहीं बिग बॉस के एपिसोड नंबर 12 में यंग को रोते हुए भी देखा गया था. जिसके बाद घर का पूरा माहौल इमोशनल हो गया था. रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 20 के घर से एक कंटेस्टेंट  एलिमिनेशन हो गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘बोरिंग’ कंटेस्टेंट्स को लेकर आखिरकार सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, आम्रपाली दुबे से किया सवाल

'बिग बॉस 20' के घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का आगाज 6 सितंबर को हुआ था. वहीं अब घर का पहला पहला कंटेस्टेंट बाहर हो गया है. बिग बॉस 20 से रिपोर्ट्स के मुताबिक घर के दमदार कंटेस्टेंट रोहेद खान (Rohed Khan) की विदाई हो गई है. दरअसल बिग बॉस के घर में रोहेद काफी कम नजर आ रहे थे. रोहेद घर  में होने वाले टास्क से लेकर किचन के कामों में भी उनका प्रजेंस काफी कम थी.

---विज्ञापन---

बता दें कि की भाईजान ने बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट रोहेद खान को वीकेंड के वार पर बात करते हुए उन्हें खरी खोटी भी सुनाई थी और साथ ही यह भी बताया की आप शो में काफी कम नजर आ रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया था कि शो में न देखने की वजह से आपको नॉमिनेट भी किया गया है.

यह भी पढ़ें: हत्या, रहस्य और जबरदस्त ट्विस्ट से भरपूर हैं Netflix की ये 4 फिल्में, IMDb पर मिली 7+ रेटिंग

---विज्ञापन---

'बिग बॉस 20' के घर में ये तीनों हुए थे नॉमिनेट

बिग बॉस 20 में सजा के तौर पर तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं, जिसमें  आसिफ खान, तन्मय सिंह (ScoutOP) और रोहेद खान का नाम शामिल है. लेकिन बिग बॉस के नॉमिनेशन की गाज रोहेद खान पर गिरी और वो इस घर से बाहर हो गए हैं. घर से रोहेद का जाना उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग रहा है.

---विज्ञापन---