हत्या, रहस्य और जबरदस्त ट्विस्ट से भरपूर हैं Netflix की ये 4 फिल्में, IMDb पर मिली 7+ रेटिंग

आपको भी मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद 4 शानदार मूवीज के बारे में बताएंगे. जिसमें आपको कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं.

murder mistry
1 / 5
Netflix की ये 4 फिल्में (PIC- IMDb)

ओटीटी पर हर हफ्ते कई तरह की फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जो दर्शकों को अपना शागिर्द बना देती है. ये फिल्में शुरुआत से लेकर अंत तक ऑडियंस को बांध कर रखने में कामयाब साबित हुई है. इतना ही नहीं इन फिल्मों को आईएमडीबी पर भी 7+ की रेटिंग दी गई है. इस लिस्ट में  'दृश्यम 2' से लेकर 'अंधाधुन' का नाम शामिल है, जिसमें आपको हत्या, रहस्य और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

दृश्यम 2

दृश्यम 22 / 5

लिस्ट में पहला नाम अजय देवगन और तब्बू  की मर्डर मिस्ट्री 'दृश्यम 2' का आता है, जो साल 2022 में रिलीज की गई थी. यह फिल्म दर्शकों के दिमाग से इस तरह खेलती है, जिसे समझ पाना काफी मुश्किल होता है. इस मूवी में आप आखिरी तक कहानी समझ नहीं पाते हैं. वहीं अब दृश्यम 2 का अगला पार्ट यानी दृश्यम 3 भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है. दृश्यम 2 को आईएमडीबी पर  8.2 की रेटिंग दी गई है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

अंधाधुन

अंधाधुन3 / 5

दूसरे स्थान पर आयुष्मान खुराना और तब्बू की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' का नाम आता है, जो साल 2018 में रिलीज की गई थी. यह फिल्म फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर काबिज है. इस मूवी की कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. फिल्म में एक ऐसे शख्स को दिखाया गया है, जो सबके सामने खुद को अंधा बनाता है. लेकिन उसकी जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ जाता है, जो वो एक घर में जाता है और वहां एक शख्स की हत्या को देख लेता है. इस मूवी की कहानी आपको बोर नहीं होने देती है. फिल्म को IMDb पर 8.2 की अच्छी रेटिंग से नवाजा गया है.

गॉन गर्ल

गॉन गर्ल4 / 5

तीसरे नंबर पर रोसामंड पाइक और नील पैट्रिक हैरिस की मल्टीस्टारर फिल्म 'गॉन गर्ल' का नाम काबिज है, जो साल 2014 में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था. हालांकि, अब यह मूवी नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है और दर्शकों का मनोरंजन करा रही है. फिल्म की कहानी निक और उसकी पत्नी एमी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. दरअसल शादी की सालगिरह वाले दिन ही एमी अचानक गायब हो जाती है. फिल्म को आईएमडीबी पर .1 की रेटिंग दी गई है.

विज्ञापन

द आयरिशमैन

द आयरिशमैन5 / 5

लिस्ट में आखिरी अल पचीनो और जो पेस्की स्टारर मूवी 'द आयरिशमैन' का नाम शामिल है. यह मूवी साल 2019 में रिलीज की गई थी. यह एक क्राइम ड्रामा मूवी है, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की कहानी देखने को मिलती है, जो बाद में क्राइम की दुनिया के लोगों से होती है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है, जिसे आप घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी को आईएमडीबी पर 7.8 की रेटिंग दी गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन