Salman Khan Reaction On Firing Outside Galaxy Apartment: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर आज बड़ी खबर आई। उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलियां चली हैं। बताया जाता है कि सुबह 5 बजे के आसपास दो बाइक सवार लोग आए और गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। फिलहाल मुंबई पुलिस और ATS की टीम मामले की जां कर रही है। इस बीच हमले पर सलमान खान की ओर से उनके बेहद करीबी दोस्त का रिएक्शन सामने आया है।
Times Now की Exclusive रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के करीबी दोस्त का कहना है कि भाई को अपनी जान की कोई फिक्र नहीं है। वह सिर्फ अपने परिवार की सलामती की चिंता करते हैं। Times Now की Exclusive रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के करीबी दोस्त का कहना है कि भाई को अपनी जान की कोई फिक्र नहीं है। वह सिर्फ अपने परिवार की सलामती की चिंता करते हैं। करीबी ने यह भी बताया कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस घटना के बाद सेफ जगह पर शिफ्ट होने की बात कही है। उन्होंने सुझाव दिया है कि अपनी पारिवारिक जगह को छोड़कर दूसरी सेफ जगह पर शिफ्ट होने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: क्या लॉरेंस बिश्नोई ने कराया हमला? Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वालों पर 3 बड़े खुलासे
हम साथ साथ हैं वाली सलमान खान की फैमिली
करीबी दोस्त ने आगे कहा कि सलमान खान की ‘हम साथ साथ है’ वाली फैमिली की यही खासियत है कि वो वास्तविक आशंकाए नहीं दिखाते हैं। यही वजह है कि सलीम साहब काफी शांत रहते हैं। हालांकि परिवार को भी पता है कि इस गोलीबारी के बाद सलीम खान की रातों की नींद उड़ जाएगी। सलमान खान को लगता है कि अगर वह इस गोलीबारी और धमकी पर ज्यादा ध्यान देंगे तो उन लोगों को लगेगा कि जिस डर को वह कायम करना चाह रहे हैं वह उनमें सफल हो रहे हैं। सलमान का यही मानना है कि जो जब होना होगा तब होगा।
CCTV में दो बाइक सवार लोग दिखे
गौरतलब है कि गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी होने के बाद से मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। साथ ही दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए 15 सदस्यों की एक टीम भी तैयार की गई है। इसके अलावा सलमान के घर के बाहर लगे सभी CCTV कैमरों की जांच भी जारी है। इस बीच खबर है कि CCTV में दो बाइक सवार लोगों को देखा गया है।
संबंधित खबरें
'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
12 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
13 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
13 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
13 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
14 hrs agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
15 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
16 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
17 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
17 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines