हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सलमान खान का नया ठिकाना होगा मनाली? नयनतारा संग फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

Salman Khan Nayanthara Upcoming Movie Update: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. एक्टर मुंबई छोड़कर मनाली शिफ्ट होने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर सलमान खान मनाली क्यों जा रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

Salman Khan Nayanthara Upcoming Movie Update: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. भाईजान अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में आ ही जाते हैं. चाहे वो किसी फिल्म की घोषणा करना हो या फिर फिल्म की शूटिंग शुरू करना हो. अब सलमान खान को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो मुंबई को छोड़कर मनाली शिफ्ट होने जा रहे हैं. हालांकि सलमान खान के मुंबई से मनाली जाने के पीछे का इरादा उनकी अपकमिंग फिल्म ही है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

क्यों मनाली जाएंगे सलमान खान?

दरअसल डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली सलमान खान के साथ एक एक्शन ड्रामा फिल्म बना रहे हैं. वहीं खबरें तो ये भी हैं कि इस फिल्म की शूटिंग 18 अप्रैल को शुरू हुई थी और फिल्म का मुंबई शेड्यूल भी पूरा हो गया है. अब फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल मनाली में शूट होगा और ये ही वजह है कि सलमान खान फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को पूरा करने के लिए मुंबई से मनाली जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay ने इन 5 फिल्मों में निभाया डबल रोल, एक में तो दिखी 3 पर्सनैलिटी; OTT पर हैं मौजूद

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

सलमान खान की इस फिल्म को अभी SVC63 के नाम से पुकारा जा रहा है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का नाम ‘द मैसेंजर्स’ होगा. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस नाम की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. इस फिल्म की खास बात ये है कि सलमान खान के साथ इस फिल्म में साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगी. मेकर्स इस फिल्म को ईद 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग में लगे हैं.

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji ने 7वें दिन भी छापे करारे नोट, Bhooth Bangla का 21वें दिन भी दबदबा जारी; जानें कलेक्शन

विज्ञापन

नयनतारा संग बनेगी जोड़ी

नयनतारा भी सलमान खान के साथ इस फिल्म का मुंबई शेड्यूल पूरा कर चुकी हैं. बता दें नयनतारा की ये दूसरी बॉलीवुड फिल्म होने वाली है. सलमान खान से पहले नयनतारा शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और इस फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. वहीं अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि सलमान खान के साथ नयनतारा की जोड़ी को फैंस पसंद करते हैं या नहीं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola