Thalapathy Vijay ने इन 5 फिल्मों में निभाया डबल रोल, एक में तो दिखी 3 पर्सनैलिटी; OTT पर हैं मौजूद

Thalapathy Vijay Movies: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सुपरस्टार थलपति विजय सुर्खियों में बने हुए हैं. चुनाव जीतने के बाद जल्द ही थलपति विजय मुख्यमंत्री पद की कमान संभालते नजर आएंगे. इसी बीच हम आपको थलापति विजय की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डबल रोल निभा चुके हैं. चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

thalapathy vijay movies
1 / 6

विज्ञापन

अजहगिया तमिल मगन

अजहगिया तमिल मगन 2 / 6

साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक्टर डबल रोल निभाते नजर आए. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विजय के साथ-साथ श्रिया सरन और नमिता लीड रोल में नजर आई हैं. वहीं इस फिल्म में विजय की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

विल्लू

विल्लू3 / 6

विजय की इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें विजय के साथ-साथ लीड रोल में नयनतारा हैं. इस फिल्म में भी विजय थलापति ने डबल रोल निभाकर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. विजय की इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

कत्थी

कत्थी4 / 6

विजय की इस फिल्म में पॉलिटिकल कहानी देखने को मिली. वहीं इस फिल्म में भी विजय 2 रोल में दिखे. उनके एक किरदार का नाम जीवनानंथम और दूसरे किरदार का नाम कथिरेशन था. इस फिल्म की कहानी को भी फैंस ने खूब पसंद किया. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

विज्ञापन

मेर्सल

मेर्सल5 / 6

विजय की ये फिल्म आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. विजय थलपति के साथ-साथ इस फिल्म में समांथा रुथ प्रभु भी लीड रोल में दिखाई दीं. वहीं इस फिल्म में विजय ने 3 रोल निभाए. साथ ही एक्टर की 3 पर्सनैलिटी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम6 / 6

थलपति विजय की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में भी उनका डबल रोल दिखाई दिया. इस फिल्म में विजय के साथ-साथ मीनाक्षी चौधरी, त्रिशा कृष्णन और कोमल शर्मा लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन सीन्स मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन