---विज्ञापन---

Raja Shivaji ने 7वें दिन भी छापे करारे नोट, Bhooth Bangla का 21वें दिन भी दबदबा जारी; जानें कलेक्शन

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: 'राजा शिवाजी' और 'भूत बंगला' सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. दोनों फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: रितेश देशमुख की लेटेस्ट फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की काफी तारीफ की जा रही है और ‘राजा शिवाजी’ की स्टारकास्ट की भी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है. ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 14.7% रही. वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 52.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पार होने वाला है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: BO Collection: 13वें दिन भी Michael करोड़ों में कर रही कमाई, Bhooth Bangla का भी जारी है धमाल

‘भूत बंगला’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फिल्म का दबदबा अभी जारी है. 21वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,923 रहे. फिल्म ने 21 दिनों में भारत में अब तक 150 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 234.93 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला! 8 मई को रिलीज हो रहीं ये 8 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट

फिल्मों की स्टारकास्ट

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की जा रही है. ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ-साथ राजपाल यादव, परेश रावल और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इन सभी सितारों ने अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को खूब हंसाया. वहीं दूसरी ओर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं. साथ ही सलमान खान का भी कैमियो देखने को मिला.

---विज्ञापन---
First published on: May 08, 2026 06:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola