इस विदेशी धरती पर शूट होने वाली पहली हिंदी फिल्म, सलमान खान की मूवी के हुए 20 साल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक ऐसी फिल्म जो रूस में शूट होने वाली पहली हिंदी फिल्म थी। भाईजान की इस फिल्म के 20 साल पूरे हो गए हैं। अब इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा को-डायरेक्टर ने बताया है।

Salman Khan Movie Lucky No Time For love Completes 20 Years

Salman Khan Movie Lucky No Time For love Completes 20 Years

साल 2005 में आई सलमान खान और स्नेहा उल्लाल स्टारर फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। इस फिल्म ने न सिर्फ रोमांस को एक नए अंदाज में पेश किया, बल्कि दर्शकों को फुल टू एंटरटेन भी किया। फिल्म के को-डायरेक्टर विनय सप्रू ने हाल ही में फिल्म के 20 साल पूरे होने पर कई यादगार लम्हों को शेयर किया है, जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।

विज्ञापन

रूस में रचा गया नया अध्याय

विनय सप्रू ने बताया कि लकी की शूटिंग पूरी तरह रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में की गई थी। ये पहली हिंदी फिल्म थी जिसकी शूटिंग इस विदेशी धरती पर हुई। एक ऐसी जगह, जहां भाषा और संस्कृति दोनों ही अलग थीं, लेकिन भारत के प्रति वहां के लोगों का प्यार देखने लायक था। राज कपूर की आवारा से लेकर मिथुन चक्रवर्ती की डिस्को डांसर तक, भारतीय सिनेमा ने रूस में पहले से ही गहरी छाप छोड़ी हुई थी।

विज्ञापन

हकीकत के बीच बसी फिल्मी फैंटेसी

फिल्म की शूटिंग के दौरान असली रूसी सैनिक, टैंक और हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। बर्फ से ढंके मैदानों में शूटिंग करना और ऐसे मुश्किल हालात में भी कहानी को जीवंत बनाना, पूरी टीम के लिए किसी सपने से कम नहीं था। विनय कहते हैं, ‘हमने एक फिल्म तो बनाई ही, लेकिन साथ ही एक ऐसी याद भी गढ़ी, जो आज भी हमारी रूह में बसती है।’

विज्ञापन

लता मंगेशकर का आशीर्वाद बनी अमर धुन

इस फिल्म को यादगार बनाने में संगीत का भी अहम योगदान रहा। खासकर लता मंगेशकर और अदनान सामी की जोड़ी द्वारा गाया गया रोमांटिक गीत ‘शायद यही तो प्यार है’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है। विनय सप्रू बताते हैं कि जब उन्होंने पहली बार इस गाने को गाड़ी में सुना तो भावुक हो गए। लता जी की आवाज में जो जादू था, वो इस फिल्म को एक दिव्यता दे गया।

ये भी दिलचस्प है कि ये गाना लता मंगेशकर की आखिरी रिकॉर्डिंग्स में से एक था। यश चोपड़ा की वीर-जारा और लकी — यही दो फिल्में थीं जिनके लिए स्वर कोकिला ने अंतिम बार अपनी आवाज दी।

विज्ञापन

फिल्म से जुड़ी यादें आज भी जिंदा

विनय और राधिका राव, जिन्होंने फिल्म का निर्देशन किया था, दोनों ही इसे अपने करियर की सबसे खास शुरुआत मानते हैं। दोनों का मानना है कि इस फिल्म ने उन्हें सिर्फ एक पहचान ही नहीं दी, बल्कि उनके सपनों को उड़ान भी दी।

लकी: नो टाइम फॉर लव चाहे बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी कमाई न कर पाई हो, लेकिन इसने भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा जरूर दी थी। आज 20 साल बाद भी जब लोग इस फिल्म की बात करते हैं, तो उसमें बसी मासूमियत, प्यार और भावनाओं का जादू साफ झलकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ