Kuku Kohli के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने भी दी आखिरी विदाई; देखें फोटोज

Kuku Kohli Funeral: बॉलीवुड प्रोड्यूसर कुकू कोहली के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री दुख में डूब गई है. प्रोड्यूसर का अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी के श्मशान घाट पर किया गया. अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

Kuku Kohli Funeral
1 / 6
(Pic Credit- Instagram) कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सितारे

Kuku Kohli Funeral: बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली के निधन से पूरी इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है. कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी अरुणा ईरानी खुद को संभाल नहीं सकीं और बेसुद दिखाई दीं. प्रोड्यूसर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी शामिल हुए. विक्की कौशल-कैटरीना कैफ से लेकर रोहित शेट्टी तक कुकू कोहली को अंतिम विदाई देने पहुंचे.  

विज्ञापन

विक्की कौशल- कैटरीना कैफ

विक्की कौशल- कैटरीना कैफ2 / 6

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे. दोनों को गाड़ी से उतरते हुए साथ में देखा गया. इस दौरान दोनों ने व्हाइट कलर आउटफिट कैरी किया. इन दोनों सितारों के साथ श्याम कौशल भी कुकू कोहली को आखिरी विदाई देने पहुंचे. श्याम कौशल का कुकू कोहली से खास नाता रहा है ये ही वजह कि उनका परिवार इस मुश्किल घड़ी में कुकू कोहली के परिवार के साथ खड़ा रहा.

विज्ञापन

रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी3 / 6

बॉलीवुड डायरेक्शन रोहित शेट्टी भी कुकू कोहली को आखिरी विदाई देने पहुंचे. सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में रोहित शेट्टी के चेहरे पर अलग ही मायूसी देखने को मिल रही है. रोहित शेट्टी के साथ भी कुकू कोहली का रिश्ता काफी खास रहा है. बता दें रोहित शेट्टी इन दिनों टीवी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को होस्ट कर रहे हैं.

शबाना आजमी-जावेद अख्तर

शबाना आजमी-जावेद अख्तर4 / 6

शबाना आजमी और जावेद अख्तर कुकू कोहली को श्रद्धांजलि देने साथ में पहुंचे. वहीं दोनों अरुणा ईरानी को भी संभालते नजर आए. सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. इनके साथ-साथ प्रोड्यूसर को अंतिम विदाई देने रजा मुराद और दीपक पाराशन जैसे कई सितारे पहुंचे. वहीं फैंस भी कुकू कोहली को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं उनके फैंस भी उनके निधन से काफी दुखी हैं.

विज्ञापन

पति के निधन से टूटीं अरुणा ईरानी

पति के निधन से टूटीं अरुणा ईरानी5 / 6

पति के अंतिम संस्कार में अरुणा ईरानी बेसुध नजर आईं. वहीं उनके फैमिली मेंबर्स उन्हें सहारा देते नजर आए. इस दौरान अरुणा ईरानी बोलने की स्थिति में भी नहीं थीं. वहीं अरुणा ईरानी के इस मुश्किल समय में बॉलीवुड के बड़े सितारे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाए खड़े दिखाई दिए.

कैसे हुआ निधन?

कैसे हुआ निधन?6 / 6

बता दें रिपोर्ट्स के अनुसार कुकू कोहली को सोमवार को बेचैनी महसूस हुई थी जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया. हॉस्पिटल जाकर पता चला कि कुकू कोहली को दिल का दौरा पड़ा है. कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज भी चला, जिसके बाद उनकी हालात में सुधारी भी देखने को मिला था. लेकिन मंगलवार शाम उनकी हालात अचानक से बिगड़ गई और उनका निधन हो गया. इस खबर ने उनकी पत्नी अरुणा ईरानी को बुरी तरह तोड़ दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन