हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका, अंकित बालियान की सरेआम गोली मारकर हत्या; 20 राउंड हुई फायरिंग

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की आज यानी 26 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सिंगर की हत्या शामली में हुई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

ankiitbaliyann

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सरेआम गोली मारकर हत्या (PIC- ankiitbaliyann. Instagram)

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की आज यानी 26 अगस्त 2026 को शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सिंगर की हत्या शाम 7 बजे के करीब हुई है. हालांकि, अभी तक सिंगर की हत्या का कारण पता नहीं चला है. वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि सिंगर अंकित बालियान शामली जिले के निवासी है. उनका घर बंतीखेड़ा गांव में मौजूद है, अंकित ने रानू पंजाबी और मासूम शर्मा के साथ मिलकर कई बड़े प्रोजेक्ट एक साथ किए हैं. हालांकि, सिंगर की हत्या की खबर से पूरे इलाके में मातम पसर गया है. दरअसल, फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं अब पुलिस भी जांच में जुट गई है. हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि सिंगर इन दिनों जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों में बिजी चल रहे थे. ऐसे समय में सिंगर की हत्या की खबर ने इलाके में सनसनी फैल गई है. लेकिन अभी तक हत्या की असल वजह सामने नहीं आई है.लेकिन पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है

विज्ञापन

पुलिस ने अंकित बालियान की हत्या पर क्या कहा?

हरयाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की असल वजह सामने नहीं आई है. वहीं अब पुलिस भी घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी चेक करनी शुरू कर दी है. दरअसल, पुलिस कैमरों की फुटेज से हमलावरों की पहचान करने में लग गई है. वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के अधिकारी SP NP सिंह ने कहा, ‘डायल 112 पर एक कॉल गई थी, जिसमें सूचना दी गई थी कि बंटीखेड़ा का रहने वाले अंकित बालियान अपने जिम गए थे. हालांकि, जब वो जिम से निकले, तो 3-4 लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. हमने शव को मोर्चरी भेज दिया है. वहीं पुलिस टीमें काम कर रही हैं. 

अंकित बालियान शेयर किया था पोस्ट

आपको बता दें कि मौत से पहले सिंगर अंकित बालियान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो ‘मर्डर मार दे सड़क के ऊपर’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ