बॉलीवुड दबंग खान यानी सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर कहीं और अपना आशियाना बनाने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान मुंबई के बांद्रा में 6 मंजिला इमारत बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें मंजूरी भी मिल गई है. इसके बाद ही सलमान खान के नए घर का रास्ता भी साफ हो गया है. लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
कहां बनेगा सलमान खान का नया घर
सलमान खान 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे थे. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनका आशियाना बदलने वाला है. क्योंकि महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (एमसीजेडएमए) ने 16 जून को दबंग खान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. बता दें की भाईजान का नया आशियाना मुंबई के बांद्रा के चिंबई इलाके में तैयार किया जाएगा. खास बात यह है कि उनका नया घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से थोड़ी ही दूरी पर होने वाला है.
यह भी पढ़ें: Netflix New Releases: 1 से 7 जुलाई तक OTT पर आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, रिलीज होंगी ये धांसू 5 फिल्में-सीरीज
कितने मंजिला होगा सलमान खान का नया घर
एमसीजेडएमए सूत्रों के अनुसार, जिस प्लॉट पर भाईजान की बिल्डिंग वह जमीन मां सलमा खान के नाम पर रजिस्टर्ड है. बता दें कि इस जमीन पर एक दो मंजिला घर भी था, जो साल 1956 से पहले से खड़ा था. लेकिन बाद में इस इमारत को बाद ध्वस्त कर दिया गया था. इस इमारत में एक भूतल, स्टिल्ट पार्किंग और छह ऊपरी मंजिलें शामिल होने वाली है. इतना ही नहीं इस घर को बनाने के लिए किसी भी तरह को कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा, बल्कि आसपास नए और पेड़ लगाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Scam 1992 से 100 ज्यादा भौकाली हैं ये 4 सीरीज, आखिरी एपिसोड तक नहीं हटेंगी नजरें
सलमान खान के पास किस कैटेगरी की सुरक्षा है?
आपको बता दें कि बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की गई थी, जिसके बाद भाईजान की सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया था. सलमान खान के पास इन दिनों Y+ सुरक्षा है. सलमान खान का नया घर मेन रोड से दूर और शांत लेन पर मौजूद है जहां खान परिवार को अधिक प्राइवेसी और बढ़ी हुई सुरक्षा मिलने की उम्मीद की जा रही है.
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines