हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जिगरी दोस्त Kumod Raney को खोकर फूट-फूटकर रोए सलमान खान, तो रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने लिखा बेहद भावुक पोस्ट, फोटो हुई वायरल

Iulia Vantur Instagram Post Kumod Raney: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन हो गया. उनके अंतिम संस्कार में दोस्त Salman Khan फूट-फूटकर रोए. पूरा खान परिवार पहुंचा. इसी बीच सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Iulia Vantur ने कुमुद के साथ तस्वीर साझा की है और इमोशनल पोस्ट लिखा.

विज्ञापन
Iulia Vantur Instagram Post Kumod Raney

Iulia Vantur Emotional Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बेहद करीबी और पारिवारिक मित्र कुमुद राणे (Kumod Raney) का 9 जून 2026 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. इस दुखद खबर से सलमान खान और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है. मुंबई में हुए अंतिम संस्कार के दौरान जब सलमान खान पहुंचे, तो वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और बेहद भावुक (इमोशनल) नजर आए. सोशल मीडिया पर उनके श्मशान घाट से बाहर आने और कुमुद राणे के परिवार को सांत्वना देते हुए वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

इस दौरान मां हेलेन, सोहेल खान और खान परिवार के बच्चे भी नजर आए, जो उस पल काफी इमोशनल नजर आ रहे थे. अब सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Iulia Vantur का नया पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: TV की वो गुमनाम हसीना, जिन्होंने खड़ा किया 180 करोड़ का साम्राज्य, कभी बेचा था 19 रुपये का सामान, पहचाना?

विज्ञापन

Iulia Vantur का इंस्टाग्राम पोस्ट

सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Iulia Vantur का नया इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुमुद राणे संग तस्वीर साझा की है. पोस्ट के नीचे उन्होंने काफी इमोशनल नोट भी लिखा है. Iulia Vantur ने लिखा कि- तुम्हें हमेशा ऐसे ही याद रखेंगे. खुश, प्यार से घिरे हुए और अपने लोगों के बीच. रेस्ट इन पीस.

कौन थीं कुमुद राणे?

कुमुद राणे खान परिवार की बेहद पुरानी और खास दोस्त थीं, जिन्हें खान ब्रदर्स अपनी बहन की तरह मानते थे. वह दुबई में स्थित एक लग्जरी ब्यूटी लाउंज और सैलून ब्रांड ‘ब्यूटी’ की बिजनेस हेड और आंत्रप्रेन्योर थीं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम’ से भी ज्यादा भौकाली है Netflix की 2 घंटे 4 मिनट की क्राइम थ्रिलर, वारदात देख मुंह को आ

अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड

सलमान खान के साथ उनकी मां सलमा खान, सौतेली मां हेलेन, भाई सोहेल खान और अरबाज खान, तथा बहन अर्पिता खान शर्मा भी अंतिम विदाई देने पहुंचे. इसके अलावा कुमुद राणे को आखिरी विदाई देने के लिए मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, चंकी पांडे, भावना पांडे, संजय कपूर और महीप कपूर जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, जिन्होंने पहले ही कर दी थी मौत की भविष्यवाणी, पर्दे पर किया बुढ़ापे का

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola