सलमान खान का अनोखा फैन, 'सिकंदर' की रिलीज से पहले किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

sikandar

sikandar

विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के रिलीज होने में अब बस कुछ ही घंटे रह गए हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब सलमान खान के एक फैन का अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस वीडियो में ऐसा क्या है? तो आइए जानते हैं इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में…

इंटरनेट पर वीडियो वायरल

दरअसल, इंस्टाग्राम से लेकर रेडिट तक एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को tellychakkar ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नजर आ रहा है, जो लोगों को ‘सिकंदर’ की टिकट दे रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि सलमान खान के बड़े फैन राजस्थान के कुलदीप कासवान ने फैंस को 1.72 लाख रुपये की ‘सिकंदर’ फिल्म के टिकट बांटी हैं।

Advertisment

सलमान के फैन ने बांटी टिकटें

इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि इस शख्स ने 1.72 लाख रुपये की टिकटें खरीदी हैं और वह इसे लोगों को मुफ्त में बांट रहा है। हालांकि, न्यूज24 ना तो इस वायरल वीडियो की पुष्टि करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपनी-अपनी बात रख रहे हैं।

विज्ञापन

30 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म

वहीं, अगर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की बात करें तो ये फिल्म कल यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी और इसकी रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं रहता है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है? और इसकी पहले दिन की कमाई कितनी होती है?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ