Salman khan Dance Video: बीते दिन यानी 24 दिसंबर को अरबाज खान और शूरा खान एक-दूजे के हो गए हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर कपल के फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं, जो जमकर वायरल हो रहे हैं।
इस बीच अब इंटरनेट पर अरबाज के निकाह सेरेमनी से सलमान खान के डांस का वीडियो भी सामने आया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।
यह भी पढ़ें- क्या Amitabh Bachchan के बाल असली हैं? अगर पूछा जाए सवाल तो नेटिजन्स का क्या होगा जवाब?
अरबाज के निकाह सेरेमनी में जमकर थिरके ‘भाईजान’
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने भाई अरबाज के निकाह सेरेमनी में जमकर थिरके। वायरल वीडियो को nir_haan नाम के अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि ‘खान दान’। साथ ही वीडियो की बात करें तो इसमें सलमान खान को डांस करते हुए देखा जा सकता है।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में भाईजान के साथ शूरा खान और अन्य कई लोग भी थिरकते नजर आ रहे हैं। साथ ही यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान खान बेहद अच्छा डांस कर रहे है। दूसरे यूजर ने लिखा कि दुल्हन अच्छी लग रही है। इस तरह के कई कमेंट्स यूजर्स वीडियो पर कर रहे हैं।
अरबाज और शूरा के निकाह में पहुंचे कई सितारें
बता दें कि अरबाज और शूरा की शादी के खबरें पहले से आ रही थी। वहीं, बीते दिन दोनों एक-दूसरे के हो गए। कपल की निकाह सेरेमनी में कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अरबाज और शूरा के निकाह में सलमान खान, सलीम खान, सलमा खान, रिद्धिमा पंडित, अरहान खान, यूलिया वंतूर और अलवीरा, सिंगर हर्षदीप कौर, सोहेल और योहान, रवीना टंडन सहित कई सितारें पहुंचे।
कौन हैं शूरा खान?
मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शूरा खान बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी की मेकअप आर्टिस्ट हैं। हालांकि इंस्टाग्राम पर शूरा का अकाउंट प्राइवेट है और उनके 13.1k फॉलोअर्स हैं। साथ ही रवीना टंडन ने उन्हें फॉलो भी किया हुआ है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
14 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines