आधी रात को Salman Khan ने इंस्टाग्राम पर किस महिला को दी श्रद्धांजलि? फैंस ने लगा दी सवालों की झड़ी
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Salman Khan Condolence To Addu: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं।
इस बीच अब सलमान खान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल हो रहे पोस्ट में सलमान खान ने एक महिला को श्रद्धांजली दी है। वहीं, अब फैंस जानना चाहते हैं कि सलमान ने जिसे अपनी श्रद्धांजली दी है वो महिला कौन हैं?
देर रात सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक महिला की फोटो है, इसे शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है कि- “ मेरी प्यारी अद्दू, उस प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू, जो आपने मुझे दिया, जब मैं बड़ा हो रहा था। आपके लिए बहुत सारा प्यार, रेस्ट इन पीस माई डियर अद्दू।”
अभिनेता के इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। साथ ही सलमान खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है और इस पोस्ट पर फैंस खूब सवाल और दावे भी कर रहे हैं। साथ ही फैंस उन्हें श्रद्धांजली भी दे रहे हैं और पूछ रहे हैं कि- आखिर ये अद्दू कौन है।

Salman Khan Condolence To Addu
इतना ही नहीं बल्कि कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि ये सलमान खान की केयर टेकर थीं। वहीं कुछ का कहना है कि ये महिला सलमान खान की नैनी थी। लेकिन सलमान खान ने इस बारे में कुछ क्लियर नहीं किया है, ऐसे में इसे लेकर पुख्ता कुछ कहा नहीं जा सकता है।
बता दें कि हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई है। अब सलमान खान बहुत जल्द टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। सलमान की इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: