Saif Ali Khan-Sonali Bendre की बढ़ी मुश्किलें, काला हिरण मामले में 'बरी' के फैसले को चुनौती

काला हिरण मामले में सोनाली बेंद्रे, तब्बू, सैफ अली खान, दुष्यंत सिंह और नीलम से जुड़ी अपीलों पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख तय कर दी है। अब इन स्टार्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Blackbuck Poaching Case

सैफ-सोनाली की बढ़ सकती हैं मुश्किलें।

विज्ञापन

काला हिरण मामला अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की नई तारीख तय कर दी है। इस मामले में अब सोनाली बेंद्रे, तब्बू, सैफ अली खान, दुष्यंत सिंह और नीलम से जुड़ी सभी अपीलों पर संयुक्त रूप से बहस होगी। इसी के साथ इन सभी स्टार्स की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में काले हिरण के शिकार मामले में लीव-टू-अपील पर सुनवाई हुई। इसमें एक्टर सैफ अली खान, एक्ट्रेस तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। जस्टिस मनोज कुमार गर्ग की अदालत ने मामले को अन्य संबंधित केसों के साथ सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। एडवोकेट महिपाल विश्नोई के अनुसार, 1 अक्टूबर 1998 को जोधपुर के कांकाणी गांव में फिल्म ‘हम साथ-साथ है’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया गया था।

Advertisment

सैफ, सोनाली, तब्बू की मुश्किलें बढ़ी

प्रकरण में ट्रायल कोर्ट ने 5 अप्रैल 2018 को अभिनेता सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में सह आरोपी फिल्म अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। राज्य सरकार की अपील में ट्रांसफर पिटीशन की अनुमति और एक्टर सलमान खान की सजा से जुड़े मामले को भी शामिल किया जाएगा। मामले की सुनवाई 28 जुलाई को होगी, जिसमें सभी संबंधित केसों पर एक साथ सुनवाई होगी।

सलमान को मिल चुकी है धमकी

इस मामले में सलमान खान जमानत पर बाहर हैं। बता दें कि इस मामले की वजह से ही सलमान खान को बार-बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। इसी के साथ सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है और भाईजान जब भी नजर आते हैं तो भारी सिक्योरिटी के बीच ही नजर आते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ