Salman Khan Birthday Celebration Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपने बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। 27 दिसंबर को एक्टर ने अपना जन्मदिन कुछ खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था। वैसे तो सलमान इस खास दिन पर अपने फैंस से मिलते हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपना बर्थडे जामनगर में सेलिब्रेट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि सलमान खान ने अपनी भांजी आयत को गोद में उठाकर केक काटा है। वहीं केक कटिंग के बाद आतिशबाजी भी देखने को मिली।
अंबानी फैमिली ने होस्ट की पार्टी
बता दें कि सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर जामनगर में ग्रैंड पार्टी रखी गई थी जिसे अंबानी फैमिली ने होस्ट किया। अंबानी फैमिली ने काफी ग्रैंड तरीके से सलमान खान के बर्थडे को खास बनाया। इस जश्न में शामिल होने के लिए सलमान खान का परिवार और इंडस्ट्री के खास दोस्त भी जामनगर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: करणवीर ने पकड़ा ईशा का झूठ, बोले- उससे तो लाखों गुना ये वाला अच्छा
सलमान खान के बर्थडे का एक वीडियो सामने आया था जिसमें भाईजान अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ एक प्राइवेट जेट में बैठे हुए दिखाई दिए थे। यह पहली बार हुआ है जब सलमान खान अपने खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए जामनगर पहुंचे हों।
भांजी आयत के साथ काटा केक
बर्थडे सेलिब्रेशन का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सलमान खान अपनी भांजी आयत को गोद में लेकर केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने 4 टायर केक रखा हुआ है। जैसे ही सलमान केक कटिंग करते हैं तो वहां आतिशबाजी होने लगती है। वहीं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी केक कटिंग के वक्त ताली बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सलमान ने फैंस को दिया सरप्राइज
बता दें कि सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए उनकी फैमिली जामनगर पहुंची थी। इसके अलावा प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और रितेश देशमुख अपनी वाइफ जेनेलिया डिसूजा के साथ पहुंचे थे। गौरतलब है कि सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को सरप्राइज देते हुए अपकमिंग फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज किया था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
4 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
4 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
6 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
6 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
8 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
9 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
17 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines