क्या अभी तक नहीं बना Bigg Boss 19 का घर? जल्द प्रोमो शूट करेंगे सलमान खान

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ के प्रोमो और सेट से जुड़ी जानकारी सामने आई है। साथ ही ये भी पता चला है कि इस शो की प्रीमियर डेट लॉक हो गई है।

Bigg Boss 19 Salman Khan

'बिग बॉस सीजन 19' को लेकर लेटेस्ट अपडेट आए हैं। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लेकर कई चटपटी गॉसिप्स सामने आई हैं। ये शो जल्द ही ऑन एयर होने वाला है और अब कंटेस्टेंट्स भी लॉक होने लगे हैं। लगातार ये अपडेट सामने आ रहे हैं कि किस सेलिब्रिटी को इस शो का ऑफर मिला है और किसने ‘बिग बॉस’ के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया? इस बीच अब इस शो के मोस्ट अवेटेड प्रोमो को लेकर भी जानकारी सामने आई है। सलमान खान जल्द ही ‘बिग बॉस सीजन 19’ का प्रोमो वीडियो शूट करने वाले हैं।

सलमान खान कब करेंगे प्रोमो शूट?

‘बिग बॉस’ से जुड़ी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट से लेटेस्ट गॉसिप्स सामने आई हैं। सबसे पहले तो यही बताया गया है कि ये कन्फर्म हो चुका है कि सलमान खान बेहद जल्द इस शो का प्रमोशनल वीडियो शूट करेंगे। इस वीडियो में वो इस सीजन की थीम के बारे में बात करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें, इस बार शो की थीम ‘रिवाइंड’ है। प्रोमो में शो की थीम के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा सलमान खान एक और सीक्वेंस शूट कर सकते हैं।

Advertisment

नहीं बना ‘बिग बॉस 19’ का सेट

वहीं, इसके अलावा ‘बिग बॉस सीजन 19’ के सेट को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक ‘बिग बॉस सीजन 19’ का घर बनना शुरू भी नहीं हुआ है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। ऐसा नहीं है कि घर अभी तक तैयार नहीं हुआ, तो शो शुरू नहीं होगा। दरअसल, एक महीने के अंदर ‘बिग बॉस’ का घर बनकर तैयार हो जाता है। अभी शो शुरू होने में समय है और तब तक सेट पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके अलावा ‘बिग बॉस सीजन 19’ की प्रीमियर डेट पर भी जानकारी मिली है।

विज्ञापन

प्रीमियर डेट हुई फाइनल

खबरों की मानें तो ‘बिग बॉस सीजन 19’ की प्रीमियर डेट फाइनल हो चुकी है। आपको बता दें, पहले कहा गया था कि 12 जुलाई तक शो का प्रोमो शूट कर लिया जाएगा। हालांकि, किसी वजह से इसमें थोड़ी देर हो गई, लेकिन अब जल्द से जल्द सलमान खान प्रोमो शूट करने वाले हैं। जैसे ही सलमान खान सेट पर पहुंचेंगे उम्मीद है कि फोटोज भी सामने आ जाएंगी। अब इन अपडेट के बाद फैंस की शो को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ