Saif Ali Khan पर हमले के बाद फैमिली हुई सख्त, लिया ये बड़ा फैसला

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हमले के बाद अब पटौदी परिवार सख्त हो गया और परिवार ने अहम फैसला लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या फैसला सैफ अली खान ने लिया है?

Saif Ali Khan Knife Attack Case

Saif Ali Khan Knife Attack Case

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हमला मामला इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हर रोज इस केस में कोई ना कोई नया अपडेट सामने आ जाता है। पुलिस भी इस केस की गहनता से जांच कर रही है और हर कड़ी को जोड़ रही है। इस बीच अब पटौदी परिवार ने एक बड़ा फैसला लिया है और फैमिली सुरक्षा को लेकर सख्त हो गई है। आइए जानते हैं कि आखिर पटौदी परिवार ने ऐसा क्या फैसला लिया है?

विज्ञापन

पटौदी परिवार ने लिया सख्त फैसला

सैफ पर हुए हमले के बाद अब करीना कपूर और खुद सैफ अली खान ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले की गंभीरता को देखते हुए करीना कपूर ने पैपराजी से बच्चों यानी जेह और तैमूर की फोटोज लेने के लिए मना किया है। जी हां, सुरक्षा के लिहाज से कपल ने ये फैसला किया है। गौरतलब है कि करीना कपूर और सैफ अली खान मुंबई के पॉश इलाके में रहते हैं और उनकी घर की हाई सिक्योरिटी के बाद भी ये हमला हुआ।

विज्ञापन

पैप्स के साथ की मीटिंग

रिपोर्टस की मानें तो करीना कपूर की टीम ने पैपराजी के साथ एक मीटिंग भी की है। इस दौरान करीना की टीम ने पैप्स से कहा कि वो सैफ और करीना के बच्चों की तस्वीरें ना लें। इतना ही नहीं बल्कि सुरक्षा को देखते हुए पैप्स को उनके घर के बाहर भीड़ लगाने से भी इनकार किया है। इसके अलावा परिवार की सुरक्षा, घर और अपने बच्चों के लिए भी उन्होंने कुछ जरूरी और कड़े इंतजाम किए हैं।

Saif Ali Khan Knife Attack Case

Saif Ali Khan Knife Attack Case

विज्ञापन

सैफ अली खान पर हुआ था हमला

गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में एक बदमाश चोरी के इरादे से घुसा था। इस दौरान चोर सैफ के छोटे बेटे जेह के कमरे में गया और उसने बच्चों की नैनी से 11 करोड़ रुपये की मांग की थी। इस दौरान जब सैफ को इसके बारे में पता लगा तो सैफ ने शख्स को पकड़ना चाहा और तभी बदमाश ने सैफ पर हमला कर दिया, जिसमें सैफ अली खान घायल हो गए।

सुरक्षा के बीच दिखे थे सैफ अली खान

इसके बाद सैफ को अस्पाल में एडमिट कराया गया था और उनकी सर्जरी की गई। कई दिन ऑब्जर्वेशन में रहने के बाद सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वो डिस्चार्ज हो गए थे। अब सैफ ठीक हैं और अपने घर हैं। साथ ही सैफ रिकवर कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सैफ और करीना को देखा भी गया था और इस दौरान सैफ भी सुरक्षा के बीच नजर आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ