Saif Ali Khan अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, बढ़ाई गई घर की सुरक्षा

Saif Ali Khan Discharge From Hospital: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। जिस गेट पर मीडिया एक्टर का इंतजार कर रही थी, सैफ को वहां से नहीं निकाला गया और दूसरे गेट से उन्हें बाहर निकाला गया।

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan

विज्ञापन

Saif Ali Khan Discharge From Hospital: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। 16 जनवरी की रात को एक्टर पर उनके ही घर में हमला हुआ था, जिसके बाद सैफ को अस्पताल में एडमिट कराया गया। सर्जरी के बाद अब सैफ अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं और अपने घर आ रहे हैं। सैफ के आने से पहले उनके अपॉर्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सैफ के घर के बाहर पुलिस मौजूद

बता दें कि जिस गेट पर मीडिया सैफ अली खान का इंतजार कर रही थी सैफ को वहां से बाहर नहीं निकाला गया। जी हां, मीडिया से बचाकर सैफ को अस्पताल से निकाला गया है। इतना ही नहीं बल्कि उनके घर के बाहर भी पुलिस मौजूद है और उनकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

Advertisment

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो

जैसे ही सैफ डिस्चार्ज हुए वैसे ही सोशल मीडिया पर उनके तमाम फोटोज और वीडियो सामने आ गए। भले ही सैफ को मीडिया से बचाकर निकाला गया है, लेकिन पैप्स ने फॉलो किया और उनकी पहली झलक भी लोगों के सामने आ गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सैफ ठीक दिख रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर वीडियो सामने आते ही सैफ को लेकर लोगों ने भी कमेंट्स किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

अस्पताल से सैफ को मिली छुट्टी 

गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में एक बदमाश चोरी के इरादे से घुसा था। हालांकि, जब सैफ ने चोर को रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने सैफ पर ही हमला कर दिया और सैफ घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालांकि, अब सैफ डिस्चार्ज हो गए हैं और अपने घर आ गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच

बता दें कि इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट भी किया है, जिसे कोर्ट ने पांच दिन के लिए रिमांड पर भेजा है। सैफ पर हमले के बाद उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। इसके अलावा मामले में आगे क्या नया मोड़ सामने आएगा ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ