Saif Ali Khan Stabbing Case में पुलिस का बड़ा दावा, परिवार नहीं अस्पताल ने दी हमले की जानकारी

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हमला मामले ने मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें अटैक की जानकारी परिवार ने नहीं बल्कि अस्पताल ने दी थी।

Saif Ali Khan Stabbing Case

Saif Ali Khan Stabbing Case

Saif Ali Khan Stabbing Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हाल ही में हुए हमले ने पूरे देश को हैरान कर दिया। इस हमले के बाद अब पुलिस ने कुछ अहम खुलासे किए हैं, जो इस मामले को और भी पेचीदा बना रहे हैं। वेस्टर्न रीजन के एडिशनल सीपी परमजीत सिंह दहिया ने मीडिया से बात करते हुए इस मामले की गुत्थी को सुलझाने की दिशा में कई अहम बातें शेयर की हैं। पुलिस की ओर से किए गए एक दावे ने तो हैरान कर दिया है।

विज्ञापन

‘परिवार ने नहीं दी जानकारी’

दहिया ने बताया कि सैफ अली खान को लेकर जो जानकारी मिली, वो उनके परिवार से नहीं बल्कि लीलावती अस्पताल से मिली। सैफ रात करीब 2:57 बजे ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने वाला कौन था। इसके अलावा ये भी सवाल उठ रहा है कि सैफ के परिवार ने पुलिस को इस घटना की सूचना क्यों नहीं दी।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मिले पर्याप्त सबूत

पुलिस ने दावा किया है कि जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, वो पूरी तरह से दोषी है और इस मामले में कोई शक की गुंजाइश नहीं है। दहिया के मुताबिक, पुलिस के पास फिजिकल, ओरल और टेक्निकल तीनों तरह के ठोस सबूत हैं, जिनसे ये साबित किया जा सकता है कि आरोपी वही है। साथ ही पुलिस ने ये भी कहा कि इस मामले में कोर्ट में अपनी बात को मजबूती से रखा जाएगा।

विज्ञापन

आरोपी के फिंगर प्रिंट्स के बारे में जो जानकारी सामने आई है, वो भी अब विवादों में है। पुणे सीआईडी ने फिंगर प्रिंट्स का नमूना लिया था, लेकिन बांद्रा पुलिस ने स्वीकार किया है कि ये रिपोर्ट अभी तक फॉरेंसिक डिपार्टमेंट से प्राप्त नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी के फिंगर प्रिंट्स की रिपोर्ट पुणे सीआईडी को भेजी है और ये रिपोर्ट जल्द ही मिल सकती है।

पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में आया 

वहीं दहिया ने बताया कि आरोपी ने पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था और कुछ दिनों तक कोलकाता में भी रहा। यहां आरोपी ने एक महिला के आधार कार्ड का इस्तेमाल करके सिम कार्ड लिया था, जिसके बारे में पुलिस ने बयान दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने ये भी खुलासा किया कि आरोपी के पास चाकू और हेक्सा ब्लेड बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल हमले में किया गया था। पुलिस ने इस मामले के सभी गवाहों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं, लेकिन आरोपी की पहचान परेड अभी तक नहीं हुई है।

विज्ञापन

कुछ सवालो का जवाब मिलना बाकी 

हालांकि इस मामले में अब भी कई सवालों के जवाब मिलना बाकी हैं। मुंबई पुलिस ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि हमले की रात की घटनाओं का क्रम क्या था। पुलिस ये भी नहीं बता रही है कि आरोपी ने सैफ के घर को क्यों चुना, जबकि वो नीचे के फ्लोर पर भी चोरी कर सकता था। इसके अलावा पुलिस को हमले की सूचना रात 3 बजे मिली थी, लेकिन फिर भी आरोपी सुबह 7 बजे तक सैफ के घर के आसपास घुमते हुए कैसे पाया गया? ये सभी सवाल अब भी अनसुलझे हैं और मीडिया में इन पर बहस जारी है।

सैफ अली खान पर हुए हमले का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच चुका है और इस मामले के सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस को इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की उम्मीद है ताकि इस जघन्य हमले के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ