Saif Ali Khan Attack Case: रीक्रिएट सीन में 5 बड़े खुलासे, गार्ड सो रहे थे...

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर उन्हीं के घर में घुसकर एक अज्ञात आदमी ने चाकू से हमला किया। ऐसे में सैफ की सिक्योरिटी पर सवाल उठ रहे हैं जिसपर अब मुंबई पुलिस ने भी कई बड़े खुलासे किए हैं…

Saif Ali Khan Attack Case

Saif Ali Khan Attack Case

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान (Saif Ali Khan ) पर 16 जनवरी 2025 को उन्हीं के घर में घुसकर एक आदमी ने हमला किया। सैफ पर 6 बार चाकू से वार किए गए जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चला और बीते दिन एक्टर डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। लेकिन सैफ की सिक्योरिटी पर सवाल बना हुआ है कि क्या हुआ ऐसा जो चोर इतनी आसानी से घर में घुस गया और इतना बड़ा हादसा हो गया। वहीं अब आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और कई सारे खुलासे कर रही है। पुलिस ने सैफ की सिक्योरिटी के बारे में भी बताया और रिक्रिएट सीन में 5 बड़े खुलासे किए हैं।

1. बांग्लादेशी था आरोपी

सबसे पहले तो ये जान लें कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी नागरिक था। आरोपी का असली नाम  शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर है जो विजय दास नाम से भारत में रह रहा था। उसी ने ही एक्टर के अपार्टमेंट में घुसकर जो 12वीं मंजिल पर था में सैफ पर हमला किया।

Advertisment

2. मुंबई में कब से रह रहा था

पुलिस ने बताया कि आरोपी जो बांग्लादेशी नागरिक है वो पिछले 5 महीनों से मुंबई में रहा रहा था। वहां वो छोटे-मोटे काम जैसे हाउसकीपिंग आदि करता था।

विज्ञापन

3. सिक्योरिटी क्या कर रही थी

सैफ अली खान के घर के बाहर सिक्योरिटी गार्ड तो मौजूद हैं लेकिन वो कितने एक्टिव हैं सवाल ये बड़ा है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि जब आरोपी वहां गया तो उसने देखा की सिक्योरिटी गार्ड सो रहे हैं। एक गार्ड केबिन में था तो दूसरा एंट्री गेट पर था और दोनों नींद में थे।

4. सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे सही

हैरानी वाली बात ये है कि सैफ अली खान जैसे दिग्गज अभिनेता की सिक्योरिटी में इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है। दरअसल मुंबई पुलिस ने जांच में पाया कि सैफ के घर के बाहर के सीसीटीवी कैमरे भी ठीक नहीं थे। यही वजह रही की आरोपी इतने दिनों बाद अरेस्ट हुआ।

विज्ञापन

5. मुख्य द्वार से आरोपी बिल्डिंग में गया

पुलिस ने बताया कि सैफ पर हमला करने वाला आरोपी बड़े ही आराम से बिल्डिंग में गया। सिक्योरिटी गार्ड सो रहे थे तो उसने कोई भी शोर न मचे इसके लिए सबसे पहले अपने जूते उतारे और फिर फोन भी स्विच ऑफ कर दिया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ