Bigg Boss विनर को शादी के लिए लड़के की तलाश, शिल्पा शिंदे के रिवील हुए राज

Shilpa Shinde: बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने हाल ही में बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा को सपोर्ट किया जिस वजह से वह लाइमलाइट में आ गई हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर खुलासे किए हैं…

Shilpa Shinde

Shilpa Shinde

विज्ञापन

Shilpa Shinde: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की हैप्पी एंडिंग हो गई है, लेकिन अभी भी क्रेज बरकरार है। अभी बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) की विनर शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वो बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा को सपोर्ट करने के लिए भी आई थी, और उस दौरान उन्होंने ईशा सिंह को भी टारगेट किया था। अब हाल ही में शिल्पा शिंदे ने अपनी शादी को लेकर कुछ खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि मैरिज पर टीवी की फेमस एक्ट्रेस क्या बोलीं…

शादी के लिए है लड़के की तलाश

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में टेली टॉक से बात की और अपनी शादी के बारे में भी खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वो शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन सही इंसान के इंतजार में हैं। ऐसे में ये तो साफ है कि अब बिग बॉस विनर की लाइफ में जल्दी ही किसी की एंट्री हो जाएगी।

विज्ञापन

शिल्पा शिंदे अकेले भी खुश हैं

शिल्पा शिंदे से पूछा गया कि आप शादी के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने कहा कि मैं अकेले भी ठीक हूं। उन्होंने कहा कि मेरी कोई सोशल लाइफ नहीं है, मैं सिर्फ अपने घर में खुश हूं और जैसा मेरा लाइफस्टाइल है वो मुझे पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब आप अकेले रहते हैं तो आपको अपने हिसाब से जीने की आदत हो जाती है। ऐसे में कोई अन्य लाइफ में आता है और तो उनके हिसाब से चलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और सब बर्बाद हो जाता है। इसलिए मैं अकेली ही ठीक हूं।

विज्ञापन

शादी के बारे में क्या ख्याल है

शिल्पा से ये भी पूछा गया कि क्या आपके परिवार की ओर से शादी को लेकर कोई दबाव है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है, मेरे पिता खुले विचारों वाले हैं और रूढ़िवादी नहीं हैं। उन्होंने हमें आत्मविश्वास से रहना सिखाया है। ऐसे में सौभाग्य से मुझपर शादी को लेकर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे अकेले रहना पसंद है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे शादी नहीं करनी है। अगर मुझे ऐसा इंसान मिल जाए जैसा मुझे चाहिए तो मैं शादी कर लुंगी। लिविंग रिलेशनशिप पर भी शिल्पा ने कहा कि उन्हें ऐसे रिश्तों में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ