मंदिर में थी और मिल गया Anupamaa, 7 साल की उम्र में Rupali Ganguly ने फिल्मों में कर लिया था डेब्यू

Rupali Ganguly Birthday Special: मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आज रुपाली घर-घर में मशहूर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें ये रोल कैसे मिला? अगर नहीं जानते हैं तो आइए आपको बताते है इस किस्से के बारे में…?

Rupali Ganguly

Rupali Ganguly

Rupali Ganguly Birthday Special: मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आज के समय में एक जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। ‘अनुपमा’ के किरदार से आज रुपाली घर-घर में मशहूर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें ये रोल कैसे मिला? अगर नहीं तो आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर आइए आपको बताते हैं ये किस्सा…

विज्ञापन

कैसे मिला था Anupamaa?

दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने महाकाल के दर्शन किए थे। इस दौरान एक्ट्रेस जब मीडिया से मुखातिब हुई थी तो उन्होंने बताया था कि वो साल 2020 में पहली बार महाकाल के दर्शन करने आई थी। आज मैं जो भी हूं सब महाकाल की वजह से ही हूं क्योंकि मुझे जब ‘अनुपमा’ मिला था तो मैं यहीं मौजूद थी। तबसे मैं हमेशा यहां आती हूं। उस दौरान एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था।

विज्ञापन

छोटी उम्र से अभिनय कर रही हैं रुपाली 

5 अप्रैल 1977 को मुंबई में रुपाली का जन्म हुआ था। उन्होंने थिएटर और होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। बता दें कि रुपाली ने सात साल की उम्र में ही अपने अभिनय की शुरुआत की थी। जी हां, एक्ट्रेस ने साल 1985 में अपने पिता की फिल्म ‘साहेब’ से इसकी शुरुआत की थी। साल 2000 में उन्होंने ‘सुकन्या’ ने टीवी पर डेब्यू किया था। बता दें कि एक्ट्रेस के पिता अनिल गांगुली एक निर्देशक और स्क्रीनराइटर हैं। साथ ही उनके भाई की अगर बात करें तो विजय गांगुली एक कोरियोग्राफर हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

एक्ट्रेस ने फैंस से की गिफ्ट ना देनें की अपील

बता दें कि रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपने चाहने वालों से अपील की थी कि उनके जन्मदिन पर कोई तोहफा ना खरीदें। उन्होंने कहा कि कोई अगर कुछ देना ही चाहता है तो एक कार्ड या लेटर लिखकर ही दें। अभिनेत्री का ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनकी खूब तारीफ भी की थी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ