Anupamaa, Rupali Ganguly: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की बड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के शो ‘अनुपमा’ को लेकर दर्शकों में एक अलग ही क्रेज है। लोगों को जितना ये शो पसंद आता है, उससे भी ज्यादा पसंद आती है ‘अनुपमा’।
5 अप्रैल को है एक्ट्रेस का बर्थडे
जी हां, टीवी की अनुपमा रील लाइफ में जितनी सिंपल हैं, उतनी ही रियल लाइफ में भी। 5 अप्रैल को एक्ट्रेस का जन्मदिन है, लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का बेहद खूबसूरत वीडियो सामने आया है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि भई आखिर ऐसा क्या है, तो आइए आपको बताते हैं?
अनोखे अंदाज में मनाया प्री-बर्थडे
कुछ ही देर पहले filmygyan ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अभिनेत्री रुपाली गांगुली स्ट्रीट डॉग्स के साथ अपना बर्थडे मना रही हैं। जी हां, वीडियो में रुपाली बेहद प्यार से डॉग्स को केक खिला रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि भगवान आपको खुश रखें। दूसरे यूजर ने कहा कि रुपाली कितनी अच्छी हैं। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा ही नेचर होना चाहिए। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
रुपाली ने फैंस से की खास अपील
वहीं, filmygyan ने रुपाली गांगुली का एक और वीडियो शेयर किया है। जी हां, इस वीडियो में ‘अनुपमा’ अपने फैंस से खास अपील कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि आप सभी का बहुत धन्यवाद, मैं हमेशा अपने जन्मदिन पर आप सबसे कहती हूं कि मुझे गिफ्ट्स ना भेजें। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि आपके प्यार की कदर नहीं है। आप लोग अगर अपने हाथ से एक लेटर या कार्ड भी लिखकर भेज देंगे, तो मेरे लिए वो सोने के बराबर है।
यूजर्स ने की एक्ट्रेस की तारीफ
रुपाली ने आगे कहा कि तोहफे दुकानों से खरीदकर ना भेजें। अगर आपको कुछ करना ही है तो आप कहीं चैरिटी कर दीजिए, किसी गरीब को खाना खिला दीजिए। रुपाली के इस वीडियो ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो पर भी यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप बहुत प्यारी हैं। दूसरे ने कहा कि हैप्पी बर्थडे। एक तीसरे यूजर ने कहा कि ये बहुत सिंपल है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- क्या Mirzapur के बबलू पंडित को इन सीरियल्स में पहचाना? अगर नहीं तो देखें Vikrant Massey का TV अवतार
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
3 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
4 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
6 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
7 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
8 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
9 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
10 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines