Rubina Dilaik ने प्रेग्नेंसी रुमर्स के बीच शेयर किया ऐसा वीडियो, यूजर्स बोले- कंफ्यूज कर रही हो

Rubina Dilaik Dance In Pregnancy Rumours

Rubina Dilaik Dance In Pregnancy Rumours

Rubina Dilaik Dance In Pregnancy Rumours: इन दिनों टीवी की ‘छोटी बहू’ अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर आए दिन एक्ट्रेस को लेकर कुछ ना कुछ ऐसा सामने आ ही जाता है, जिससे फैंस रूबीना की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा करने लगते हैं।

विज्ञापन

हालांकि एक्ट्रेस ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट सामने आए, जिससे फैंस रूबीना की प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन

रूबीना ने शेयर किया वीडियो

वहीं, अब एक बार फिर से रूबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसको देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। साथ ही सभी इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक कमरे में पॉपुलर वायरल सॉन्ग डेम तू कोसिटा पर डांस करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखकर फैंस बेहद कंफ्यूज हो गए है। साथ ही इस पर कमेंट्स करके अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

जानबूझकर लोगों को कंफ्यूज कर रहे हैं- यूजर्स

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि तो आप लोगों को भ्रमित कर रहे हैं कि आप गर्भवती हैं या नहीं, लेकिन मुझे पता है कि आप गर्भवती हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि मैंने एक स्टोरी में साफ तौर से बेबी बंप देखा है तो यह निश्चित रूप से पुराना है। तीसरे यूजर ने लिखा कि पुराना वीडियो डालकर जानबूझकर लोगों को कंफ्यूज कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो रुबीना पंजाबी फिल्म चल भज्ज चलिए से डेब्यू करने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसको लेकर पोस्ट भी साझा किया था। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटोज में वो पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ