Roshni Walia Accident: टीवी शो ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’ और ‘तारा फ्रॉम सितारा’ जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस रोशन वालिया एक हादसे का शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है और बताया कि वह इस वक्त काफी दर्द में हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टा वीडियो में अपनी चोट भी दिखाई है। इसके अलावा अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है।
एक्ट्रेस का पोस्ट में छलका दर्द
रोशनी वालिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा है, ‘हेलो प्यारे, एक छोटी सी अपडेट है। मैं अभी बहुत दर्द में हूं। मुझे नहीं पता कि आप लोगों में से कई लोग पूछ रहे हैं कि मुझे से निशान कैसे आया? मेरी ड्रेस बाइक के टायर और चेन में उलझ गई थी, ये मेरे पैर में फंस गई और फट गई। ये रियल में मेरे लिए डरावना एक्सपीरियंस था।’
एक्ट्रेस ने पोस्ट में फैंस को सलाह देते हुए आगे लिखा, ‘प्लीज सावधान रहें और बाइक के पास लूज कपड़े न पहनें। मैं बहुत संघर्ष कर रही हूं। आभारी कि कुछ बुरा नहीं हुआ। आप सभी के प्यार और जांच के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहे!’
फैंस ने स्टोरी में दिखाई चोट
इसके अलावा रोशनी वालिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी जांघ पर लगी चोट भी दिखाई है। इसके साथ ही उन्होंने सैड फेस बनाया हुआ है। जाहिर है कि उनकी चोट देखने के बाद फैंस भी परेशान हो गए होंगे। चूंकि ये जानकारी रोशनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दी है तो फैंस उस पर रिप्लाई नहीं कर सकते।
अजय देवगन के साथ आएंगी नजर
रोशनी वालिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फैंस उन्हें अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल में देखेंगे। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। कुछ दिन पहले रोशनी वालिया ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अजय देवगन के साथ पोज दे रही थीं। गौरतलब है कि ‘सन ऑफ सरदार’ का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज हुआ था जिसमें संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और जूही चावला अहम किरदार में थे।