Justin Bieber की अजीब हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो देख पत्नी भी टेंशन में!

Justin Bieber Viral Video: सिंगर जस्टिन बीबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी अजीब हरकतें देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

justin bieber weird video viral users trolled hailey bieber concerned for him

Justin Bieber. File Photo

Justin Bieber Viral Video: पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) इन दिनों चर्चाओं में छाए हुए हैं। काफी वक्त से उनके तलाक की खबरें आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हैली बीबर जल्द ही सिंगर से अलग हो सकती हैं। इस बीच जस्टिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कुछ अजीब हरकतें करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स सिंगर को काफी ट्रोल कर रहे हैं। उधर, एक सूत्र का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद हैली बीबर पति जस्टिन को लेकर रियल में काफी चिंतित हैं।

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सिंगर जस्टिन बीबर बेबी हिटमेकर की पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों अपने ब्यूटी ब्रांड रोड के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान जस्टिन बीबर रोड स्किन पॉप-अप स्टोर में रिफाइनरी 29 ब्यूटी डायरेक्टर सारा टैन के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। बातचीत के दौरान सिंगर खुद को दूसरी तरफ घुमाते हैं और फिर अजीब हरकत करते हैं।

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जस्टिन बीबर अचानक अपनी पैंट को पकड़ लेते हैं और फिर झुककर अपने पैरों को खुजलाने लगते हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज उस वक्त काफी अजीब लगती है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उनके फैंस भी चिंता में पड़ गए। वहीं कुछ यूजर्स सिंगर को उनके बिहेवियर के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ बहुत ही अजीब चीजें। जिसने मेरा भी ध्यान खींचा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह देखना बहुत कठिन है। कोई उसकी मदद करे।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘दुख की बात है कि वह ऐसा करता है। एक मेथ एडिक्ट की तरह। भयानक।’

विज्ञापन

हैली बीबर भी चिंता में

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन बीबर को लेकर उनकी पत्नी हैली बीबर भी परेशान हैं। एक सूत्र ने पेज सिक्स से बातचीत में बताया कि हैली सिंगर के बारे में रियल में चिंतित हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह कैसे चीजों को संभालें? सूत्र ने ये भी कहा कि ‘जस्टिन बीबर मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। हैली लगातार कोशिश कर रही हैं लेकिन वह सिर्फ इतना ही कर सकती हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ