हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट सामने आ गई है, इस मूवी को फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. यह मूवी 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों  में रिलीज होने वाली है. एक बार फिर अजय देवगन के पूरी पलटन थिएटर्स में हंगामा करने को तैयार है.

विज्ञापन
'गोलमाल 5' की रिलीज डेट हुई अनाउंस. (PIC-itsrohitshetty. Instagram)

Golmaal 5 Release Date Announced: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल 5’ का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे है. अगर आप भी गोलमाल फ्रेंचाइजी की मूवी देखना पसंद है, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. इस फिल्म में अजय के साथ साथ अक्षय कुमार, कुणाल केम्मु, प्रियामणि, अरशद वारसी और संजय मिश्रा अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

अगर आप भी रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 5’ का इंतजार कर रहे है, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल, इस मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है. बता दें कि रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी की ये 5वीं फिल्म है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

कब रिलीज होगी गोलमाल 5?

अजय देवगन और अक्षय कुमार की मल्टीस्टार फिल्म ‘गोलमाल 5’ का एक नया पोस्टर रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मूवी की रिलीज डेट बताई है. मूवी का पोस्टर शेयर करते हुए डायरेक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘हंसी, मस्ती, जॉय, खुशियां और परिवार…बस कुछ और नहीं…’ इस पोस्ट में एक बाइक देखने को मिल रही है, जिसमें मूवी के स्टार मस्ती करते दिख रहे हैं.  यह फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: विजय सेतुपती की Maharaja से भी बेहतरीन हैं ये 5 थ्रिलर फिल्में, क्लाइमैक्स देख आएगा मजा

हंसी-मस्ती से भरपूर होगी ‘गोलमाल 5’?

बॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर के नाम से मशहूर रोहित शेट्टी एक बार फिर अपनी गोलमाल फ्रैंचाइजी का अगला पार्ट लेकर आ रहे हैं. यह फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. बता दें कि गोलमाल फ्रैंचाइजी का आगाज साल 2006 में हुआ था. पहली फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ रिलीज हुई थी, वहीं दूसरा भाग ‘गोलमाल रिटर्न्स’ के नाम से साल 2008 में रिलीज किया गया था.  इस फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट साल 2010, तो वहीं चौथा भाग 7 साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज किया गया था, जिसका टाइटल ‘गोलमाल अगेन’ रखा गया था.

विज्ञापन

हालांकि, 9 साल के लंबे इंतजार के बार अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म गोलमाल 5 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म में इस बार खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की भी एंट्री हो गई है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola