विजय सेतुपती की Maharaja से भी बेहतरीन हैं ये 5 थ्रिलर फिल्में, क्लाइमैक्स देख आएगा मजा

आपको भी ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर वाली फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको 5 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म Maharaja से भी बेहरतीन होने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Film
1 / 6
Maharaja से भी बेहतरीन हैं ये 5 थ्रिलर फिल्में. (PIC- IMDb)

अगर आपको भी विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा पसंद आई है और इस तरह की मूवी देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको 5 बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर मूवी के बारे में बताएंगे. इन फिल्मों में आपको काफी शानदार कहानी के साथ-साथ एक्शन देखने को मिलने वाला है. इस लिस्ट में गार्गी से लेकर तापसी पन्नू की फिल्म Haseen Dillruba का नाम मौजूद है. इन मूवीज का क्लाइमैक्स देख काफी मजा आने वाला है.  

विज्ञापन

हसीन दिलरुबा

हसीन दिलरुबा2 / 6

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म Haseen Dillruba का नाम शामिल है. यह फिल्म आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बोर नहीं होने देती है. फिल्म में एक कपल की कहानी देखने को मिलती है, जो अपनी शादी से खुश नहीं होते हैं. वहीं कपल की जिंदगी में एक नए लड़के की एंट्री होती है, जिसके बाद महिला और उसके बीच प्यार हो जाता है. इस मूवी का क्लाइमैक्स काफी शानदार होने वाला है. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

विज्ञापन

गार्गी

गार्गी3 / 6

दूसरे स्थान पर साई पल्लवी की मूवी 'गार्गी' का नाम शामिल है. इस मूवी में आपको एक स्कूल टीचर की कहानी देखने को मिलती है. हालांकि, मूवी में उस वक्त ट्विस्ट आता है, जब इस टीचर के 60 वर्षीय पिता पर 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का आरोप लग जाता है. इस मूवी को SonyLiv पर देखा जा सकता है.

दृश्यम

दृश्यम4 / 6

तीसरे नंबर पर बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) आता है. इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म की कहानी विजय सलगांवकर के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. अगर आपने अभी तक इस नहीं देखा है, तो आप इसे JioHotstar वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

अंधाधुन

अंधाधुन5 / 6

चौथे नंबर पर JioHotstar की फिल्म 'अंधाधुन' (Andhadhun) का नाम आता है. इस मूवी की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अंधा बनकर अपनी जिंदगी गुजार रहा होता है. लेकिन एक दिन जब वो घर जाता है, तो वो एक हत्या का गवाह बन जाता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. इस फिल्म की कहानी आपको पसंद आने वाली है.

रात अकेली है

रात अकेली है6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रात अकेली है' (Raat Akeli Hai) मौजूद है. इस मूवी की कहानी एक हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा राधिका आप्टे और आदित्य श्रीवास्तव अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेवल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन