Robinhood की इस दिन OTT पर होगी एंट्री, कब और कहां देख सकेंगे नितिन-श्रीलीला की फिल्म?

नितिन और श्रीलीला की फिल्म ‘रॉबिनहुड’ की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है, जो लोग फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने का इंतजार कर रहे थे अब जल्दी ही उनका वेट खत्म होने वाला है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब ओटीटी पर स्ट्रीम होगी?

Robinhood

Robinhood

विज्ञापन

घर बैठे फिल्मे और सीरीज देखना का भी अपना एक अलग ही मजा होता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने नहीं जाते हैं और ओटीटी पर उनके आने का वेट करते हैं। साथ ही वो फिल्मों के ओटीटी पर आने से जुड़े हर अपडेट पर नजर भी रखते हैं। अगर आप भी नितिन और श्रीलीला की फिल्म ‘रॉबिनहुड’ के ओटीटी पर आने का वेट कर रहे हैं, तो फिल्म की रिलीज से जुड़ा बड़ा अपडेट आ गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी?

कब और कहां होगी स्ट्रीम?

फिल्म ‘रॉबिनहुड’ की ओटीटी पर रिलीज की बात करें तो, 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक ‘रॉबिनहुड’ को 10 मई 2025 से शाम 6 बजे से जी5 पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। अगर आपने भी अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है और घर बैठे इसे देखना चाहते हैं, तो आप इसे 10 मई से जी5 पर देख सकते हैं। ‘रॉबिनहुड’ एक तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिससे दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है।

Advertisment

क्या है इस फिल्म की कहानी?

वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि फिल्म में एक राम नाम का शख्स है, जो अनाथ है। राम ना सिर्फ अनाथ है बल्कि भूख और गरीबी में जी रहे अन्य अनाथों और उनकी तकलीफों को देख-देखकर बड़ा हुआ है। यही से उसे प्ररेणा मिलती है और वो एक आधुनिक रॉबिनहुड बन जाता, जो अमीर लोगों से चोरी कर उन लोगों की मदद करता है, जो मजबूर होते हैं। वहीं, इस फिल्म में एक दूसरी कड़ी भी है, जिसके लिे आप फिल्म को देख सकते हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट

साथ ही अगर इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नितिन और श्रीलीला के अलावा क्रिकेटर डेविड वार्नर भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं।फिल्म का निर्देशन वेंकी कुदुमुला ने किया है और फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर ने प्रोड्यूस किया है। अगर आपने भी फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ