Panchayat Season 5 OTT Release Date: कब और कहां देखें 'पंचायत 5'? नीना गुप्ता की सीरीज के नए सीजन पर आया अपडेट

Panchayat Season 5 OTT Release Date: 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर नया अपडेट सामने आया है. महीनों से सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं कि सीजन 5 पर काम चल रहा है. वहीं अब फाइनली नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार की सुपरहिट सीरीज के सीजन 5 पर नया अपडेट मिला है. चलिए जानते हैं ये सीरीज कब और कहां देख सकते हैं?

panchayat season 5 ott release date
1 / 7

विज्ञापन

ऑडियंस की फेवरेट सीरीज लौट रही वापस

ऑडियंस की फेवरेट सीरीज लौट रही वापस2 / 7

नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार की इस फेमस सीरीज का हर कोई दीवाना है. पहले ही सीजन से इस सीरीज ने फैंस का दिल जीत लिया था. वहीं ये ही वजह है कि अब तक इस सीरीज के 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं और 5वें पर भी अपडेट मिला है.

विज्ञापन

'पंचायत' के सीजन 5 पर अपडेट

'पंचायत' के सीजन 5 पर अपडेट3 / 7

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने कंफर्म किया है कि 'पंचायत' का सीजन 5 इसी साल 2026 में रिलीज होने जा रहा है. पिछले सीजन की तरह ही ये सीजन भी प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होगा. हालांकि अभी तक इसकी सटीक रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

फिर मिलेगा हंसी का डोज

फिर मिलेगा हंसी का डोज4 / 7

सीजन 5 के इस अपडेट से फैंस सोशल मीडिया पर और एक्साइटेड हो गए हैं. अब हर कोई इस सीरीज के नए सीजन का इंतजार कर रहा है. एक बार फिर जितेंद्र कुमार फुलेरा गांव के सेक्रेटरी अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाते नजर आएंगे.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 7

जितेंद्र कुमार के साथ-साथ इस सीरीज के हर किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जितेंद्र कुमार के साथ नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सानविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय भी लीड रोल में हैं.

कब रिलीज हुआ था पहला सीजन?

कब रिलीज हुआ था पहला सीजन?6 / 7

इस सीरीज का पहला सीजन 2020 में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. रिलीज होते ही ये सीरीज ऑडियंस की फेवरेट बन गई थी. वहीं मेकर्स ने इसके बाद इस सीरीज के 4 सीजन तक बना डाले और सभी सीजन को फैंस ने खूब पसंद भी किया.

विज्ञापन

क्या है सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग?

क्या है सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग?7 / 7

अब फाइनली 'पंचायत' के सीजन 5 को भी ऑडियंस एन्जॉय कर सकेगी. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 9 है. अगर आपने अभी तक इस सीरीज को नहीं देखा है तो 5वें सीजन से पहले इसके 4 सीजन प्राइम वीडियो पर देख लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन