'अपना काम करते जाओ...' युजवेंद्र चहल संग डेटिंग रूमर्स के बीच आरजे महवश ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग की अफवाह के बीच आरजे महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उनका ये पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है।

rj mahvash share cryptic post amid dating rumors with yuzvendra chahal

RJ Mahvash And Yuzvendra Chahal File Photo

विज्ञापन

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पिछले काफी वक्त से लाइमलाइट में बने हुए हैं। एक तरफ पत्नी धनश्री वर्मा के साथ उनके तलाक की खबरें फैंस का ध्यान खींच रही हैं। दूसरी तरफ आरजे महवश के साथ उनके डेटिंग की अफवाह जोर पकड़ रही हैं। इस बीच आरजे महवश ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल होते ही चर्चा में आ गया है। इस पोस्ट को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है जिसमें लिखा है कि अपना काम करते जाओ, न गलत करो न गलत सुनो..!

बेस्ट मेगा इन्फ्लुएंसर के लिए हुईं सम्मानित

हाल ही में आरजे महवश एक अवॉर्ड शो में शामिल हुई थीं, जहां उन्हें ‘बेस्ट मेगा इन्फ्लुएंसर’ के रूप में सम्मानित किया गया है। इस बीच उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘छोटी महवश को आज इस महवश पर गर्व है और बस यही मायने रखता है! अपना काम करते जाओ..न गलत करो न गलत सुनो।’

Advertisment

आरजे महवश

डेटिंग रूमर्स से आईं चर्चा में

बता दें कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के अफेयर की चर्चा पिछले साल 2024 में शुरू हुई थी। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें आरजे क्रिकेटर और दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए नजर आई थीं। चहल को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी कि शायर दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

आरजे महवश ने दिया था रिएक्शन

उधर, युजवेंद्र चहल के साथ नाम जोड़े जाने के बाद आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने उन लोगों की क्लास लगाई थी, जो चहल के साथ उनका नाम जोड़ रहे थे। इसके बाद मामला ठंडा पड़ गया। पिछले हफ्ते दुबई में हुए ICC चैंपियन्स ट्रॉफी में आरजे महवश को दोबारा युजवेंद्र चहल के साथ स्पॉट किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग की अफवाहों ने फिर जोर पकड़ लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ