नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीते महीने देश भर में जोरदार विरोध प्रदर्शन चल रहा था और युवा देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे. इस दौरान मुंबई से एक लड़की की फोटो सामने आई थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. यह फोटो 22 जुलाई को सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि मॉडल और एक्ट्रेस रिया अहीर हैं.
रिया अहीर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. वहीं अब रिया बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने वाली है. बता दें कि रिया ने NDTV से बात करते हुए अपने बिग बॉस जाने से लेकर राजनीति में आने को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: रवीना-परिणीति के बाद Malamaal Weekly 2 में हुई इन दो हसीनाओं की एंट्री, एक तो बिग बॉस में भी आ चुकी नजर
रिया अहीर ने वैन के सामने आने पर क्या कहा
मॉडल और एक्ट्रेस रिया अहीर से जब सवाल पूछा गया कि आप जब वैन के आगे खड़ी हुईं तो, क्या आपको डर नहीं लगा था? इस सवाल का जवाब देते हुए रिया ने कहा कि डर हर किसी को लगता है. लेकिन मैं यह कहना चाहूंगी की यह मेरा इंपलसिव डिसीजन था, दरअसल, 20 जुलाई को दिल्ली में बर्बरता हुई थी, उसके बाद से ही मैं रिसर्च कर थी की. उन्होंने कहा कि मैंने चैट जीपीटी किया और इंफॉर्मेशन निकाली गूगल से निकाला, तब मुझे पता चला कि कितने सारे सेक्शंस वायलेट किए गए हैं. वहीं कितने सारे सेक्शन हैं, जिसको सही तरीके से फॉलो नहीं किया गया है.
रिया ने सुप्रीम कोर्ट-हाई कोर्ट को किया था मेल
रिया ने यह भी बताया कि मैने यूएन, ह्यूमन राइट्स कमीशन को सुप्रीम कोर्ट को हाई कोर्ट को 20 जुलाई को ही कई सारे मेल किए थे. लेकिन इसके बाद भी मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं. वहीं मैं 21 तारीख को मौजूद थी. जब मैंने बच्चों को ले जा रही वैन को रोका, तो उस समय में वैन के अंदर से बच्चे इंकलाब जिंदाबाद, आजादी- आजादी के नारे लगा रहे थे. इतना ही नहीं बच्चे हंस भी रहे थे. उन्होंने कहा कि इन बच्चों के हाथ में बाबा साहेब आंबेडकर की लिखी हुई किताब और तिरंगा मौजूद था.
यह भी पढ़ें: ‘ये कैसी सोच है?’ कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं टीवी एक्ट्रेस, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
राजनीति में आएंगी रिया अहीर
रिया ने NDTV से बात करते हुए कहा कि जब मैंने पुलिस से पूछा की क्या आप के पास मेमो है, जिस पर पुलिस ने ना में जवाब दिया. इसके बाद मैं समझ गई थी कि मेरे पास संविधान है और मैं अपनी आंखों के सामने ऐसा नहीं होने दूंगी. इससे मुझे किसी भी तरह से रोकना है. रिया ने यह भी कहा कि उस वक्त कोई भी फीमेल सिपाही मौजूद नहीं थी. इसके बाद मैं वैन के सामने आ गई और सभी बच्चों को डिटेन होने से बचा लिया. राजनीति की के बारे में बात करते हुए रिया ने कहा कि वो अपने दोस्तों से पिछले दो सालों से बोल रही है कि उन्हें पॉलिटिक्स में जाना है और देश के लिए कुछ करना है. इससे साफ जाहिर हो गया है कि आने वाले समय में रिया राजनीति में कदम रख सकती हैं.
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
14 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
58 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines