मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 12 साल की उम्र से की एक्टिंग की शुरुआत, किस्मत से मिला पहला टीवी सीरियल

Rituraj singh Death: फेमस टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। जानिए कैसे हुई ऋतुराज के एक्टिंग सफर की शुरुआत।

Ritu raj singh

Ritu raj singh

विज्ञापन
Advertisment

उनके अनुसार उनकी हालत में काफी सुधार था वो घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

बद्रीनाथ की दुल्हनियां में मुख्य भूमिका में दिखे थे ऋतुराज

एक्टर हाल ही में रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में दिखे थे। इसके अलावा वो फिल्म जर्सी और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसे कई फिल्मों में मुख्य किरदार में दिख चुके हैं।

ऋतुराज अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है,ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर, आहट जैसे कई टीवी सीरियल्स में दिखे हैं। कई सीरियल्स में उनके निगेटिव किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया है।

विज्ञापन

12 साल की उम्र में की थी एक्टिंग की शुरुआत

ऋतुराज हमेशा से एक्टर बनना चाहते थे। इसलिए 12 साल की उम्र में ही वो थिएटर्स ग्रुप ज्वाइन कर लिया। 17 साल की उम्र में वो बैरी जॉन थिएटर्स ग्रुप के साथ जुडें। 12 साल थिएटर्स करने के बाद वो दो इंग्लिश फिल्म का हिस्सा रहें।

विज्ञापन

1993 में मुंबई आए, क्यों टीवी से की करियर की शुरुआत

ऋतु राज फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर 1993 में मुंबई आए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि शायद उनके मुंबई आने की टाइमिंग गलत हो गई, क्योंकि तब तक शाहरुख खान ‘आर्मी’ सीरियल कर चुके थे और उनके बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका था। इसका मतलब है कि उनके लिए एक स्टैंडर्ड सेट हो चुका था।

ऋतुराज और शाहरुख ने थिएटर्स में साथ काम किया था। ऋतुराज इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कई ऑडिशन भी दिए, लेकिन कहीं बात नहीं बन रही थी। उनकी किस्मत अच्छी रही कि उसी समय जी टीवी की शुरुआत हुई थी और जी टीवी के शुरुआत के साथ-साथ सीरियल ‘बनेगी अपनी बात’ से ऋतुराज के करियर की भी शुरुआत हुई। ऋतुराज 6 साल तक इस शो का हिस्सा रहे।

विज्ञापन

न्यूयॉर्क टाइम्स में कॉलम लिखती हैं ऋतुराज की बेटी जहान

ऋतुराज का जन्म राजस्थान के कोटा में हुआ था। उनके जन्म के बाद उनका परिवार कुछ समय के लिए अमेरिका शिफ्ट हो गया। एक्टर 12 साल के थे, जब वो उनका परिवार लौट कर दिल्ली में सेटल हुआ। ऋतुराज ने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से की है।

विज्ञापन

एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपने पत्नी और बच्चों के बारे में बात करते हुए बताया था कि उनके घर को उनकी पत्नी ने बड़े प्यार से सजाया है। उनकी बेटी का नाम जहान और बेटे का नाम अधिराज सिंह है। वो अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। उनकी बेटी जहान न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए लिखती हैं और उन्होंने खुद के एक प्राउड फादर बताया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ