हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'देश की ड्यूटी पर नहीं जाना…', Lock Upp 2 में रितेश देशमुख ने रवि किशन पर कसा मजाकिया तंज

नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप 2’ में इन दिनों नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में रितेश देशमुख रवि किशन पर मजाकिया तंज कसते दिखाई दिए. चलिए जानते हैं रितेश देशमुख ने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने खुद के सिक्योर करने के लिए एक-दूसरे के सीक्रेट्स को रिवील किया, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स ने अपने डार्क सीक्रेट्स ऑडियंस के सामने रखे. इस दौरान शो का माहौल भी गमगीन दिखाई दिया. शो के जेलर रितेश देशमुख ने हाल ही में भोजपुरी स्टार रवि किशन पर मजाकिया तंज कसा है. चलिए आपको भी बताते हैं रितेश देशमुख ने क्या कुछ कहा.

रितेश देशमुख ने सीक्रेट किया रिवील

दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में रितेश देशमुख ने अपूर्वा मखीजा का सीक्रेट रिवील किया. अपूर्वा मखीजा को शो में इनफॉर्मर के रूप में भेजा गया था. वहीं ये बात शो के कंटेस्टेंट्स को नहीं पता थी. वहीं अब बीते एपिसोड में रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स के सामने अपूर्वा को सीक्रेट रिवील करने के लिए कहा. इसके बाद अपूर्वा ने बताया कि वो शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश कराने ही आई थीं और वो जेलर्स की टीम से खेल रही थीं.

यह भी पढ़ें: 3 घंटे 52 मिनट की फिल्म ने Netflix पर उड़ाया गर्दा! 2 महीने से टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

विज्ञापन

रवि किशन पर कसा तंज

वहीं इस दौरान जब रितेश देशमुख ने अपूर्वा की तारीफ भी की. साथ ही रितेश ने अपूर्वा को कहा, ‘अपने बहुत अच्छा गेम खेला. आप शो में एक परफेक्ट एजेंट दिखाई दीं. आपको देश की ड्यूटी के लिए तो नहीं जाना, लेकिन देशमुख ने जो आपको ड्यूटी दी थी वो अब खत्म होती है.’ ये सुनने के बाद अपूर्वा मखीजा के चेहरे पर भी हंसी आ गई. वहीं सोशल मीडिया पर भी रितेश देशमुख का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में विजिटर्स के आने से मचेगा बवाल! कंटेस्टेंट्स के दोस्त और दुश्मन बदलेंगे गेम

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें हाल ही में रवि किशन को प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में देखा गया था. वहीं जब ‘अलायंस’ से रवि किशन ने एग्जिट ली तो उन्होंने कहा, ‘मुझे देश की ड्यूटी पर जाना पड़ेगा, इसलिए शो से बाहर जा रहा हूं.’ रवि किशन को इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया. वहीं अब रितेश देशमुख ने भी ‘लॉक अप 2’ में रवि किशन पर मजाकिया तंज कस दिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola