3 घंटे 52 मिनट की फिल्म ने Netflix पर उड़ाया गर्दा! 2 महीने से टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

नेटफ्लिक्स पर महीनों से टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में 3 घंटे 52 मिनट की फिल्म छाई हुई है. इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर गर्दा उड़ा दिया है. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई से नया रिकॉर्ड बनाया. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

Netflix top trending dhurandhar the revenge
1 / 6

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में ट्रेंडिंग लिस्ट में धमाल मचा रही हैं. इन फिल्मों की लिस्ट में एक ऐसी फिल्म भी शामिल है जो पिछले 2 महीनों से नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी करोड़ों की कमाई की. आज ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स की जिस ट्रेंडिंग फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' है. रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर ये फिल्म मई में ओटीटी पर रिलीज हुई थी. वहीं 2 महीने बाद भी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

रणवीर सिंह ने जीता दिल

रणवीर सिंह ने जीता दिल3 / 6

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के एक्शन सीन्स का हर कोई दीवाना हो गया था. इस फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग को इतना पसंद किया गया कि ये फिल्म उनके करियर की बेस्ट फिल्म बन गई है. 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया है जो पाकिस्तान में जाकर खुफिया जानकारी भारत को देता है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट4 / 6

फिल्म की कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के इमोशन्स और एक्शन्स सीन्स ने हर किसी का दिल जीत लिया. वहीं रणवीर सिंह के साथ-साथ फिल्म में सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

2 महीनों से नेटफ्लिक्स पर छाई

2 महीनों से नेटफ्लिक्स पर छाई5 / 6

नेटफ्लिक्स पर रणवीर सिंह की ये फिल्म 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं 2 महीने से लगातार इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म में अपनी जगह बनाई हुई है. अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो इसे अपनी वॉच लिस्ट में आज ही ऐड कर सकते हैं.

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन6 / 6

'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,813.11 करोड़ है. वहीं भारत में फिल्म ने 1,374.96 करोड़ की दमदार कमाई की. कमाई के मामले में ये फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन