Lock Upp 2 में विजिटर्स के आने से मचेगा बवाल! कंटेस्टेंट्स के दोस्त और दुश्मन बदलेंगे गेम
'लॉक अप 2' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. इनमें कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ घमासान मचाते दिखाई दे रहे हैं. अपकमिंग एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स के दोस्त और दुश्मन शो में नजर आने वाले हैं.
Edited By : Himani sharma|Updated: Jul 29, 2026 11:43
Share :
---विज्ञापन---
Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स पर फराह खान और रितेश देशमुख का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ कई हफ्तों से पहले नंबर पर ही ट्रेंड कर रहा है. इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के सीक्रेट्स रिवील किए, जिसके बाद शो का माहौल भी गमगीन हो गया. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के दोस्त और उनके दुश्मन शो में एंट्री करने जा रहे हैं. इन विजिटर्स के आने के बाद शो का गेम भी बदलता नजर आएगा. चलिए जानते हैं ‘लॉक अप 2’ कौन-कौन विजिटर बनकर नजर आएगा.
लेटेस्ट एपिसोड में होगा विजिटर्स डे
शो के लेटेस्ट एपिसोड में शो की जेलर फराह खान ने रिवील किया कि इस हफ्ते शो में बाहर से विजिटर्स आएंगे. इस दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स के दोस्त शो में एंट्री करेंगे तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के दुश्मन भी शो में एंट्री करेंगे. दरअसल कंटेस्टेंट्स से जुड़े लोग ही शो में एंट्री करने वाले हैं और इन विजिटर्स के हाथों में ही कंटेस्टेंट्स का गेम है. अब फैंस इस वीक शो को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
शो में हर कंटेस्टेंट के लिए एक इंसान आएगा. वहीं इन विजिटर्स के हाथों में है कि ये कंटेस्टेंट्स को ‘सिक्योर’ कर सकते हैं या फिर ‘एट रिस्ट’ भी डाल सकते हैं. शो में वरुण यादव के लिए अरुष भोला आएंगे. वहीं आकांक्षा चमोला के लिए नेहल चुडासमा, हर्षद चोपड़ा के लिए अर्जुन बिजलानी, आकांक्षा चौधरी के लिए सुजैन, योगेश रावत के लिए सौरभ बेदी, शिवांगी जोशी के लिए जन्नत जुबैर, पामेला सेरेना के लिए लाइली, राम कपूर के लिए गौतमी कपूर और शिल्पा शिंदे के लिए विकास गुप्ता आएंगे.
अपकमिंग एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि ये विजिटर्स किस कंटेस्टेंट को सिक्योर करेंगे और किस कंटेस्टेंट को एट रिस्क डालेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार जो कंटेस्टेंट्स एट रिस्ट जाने वाले हैं उनमें आकांक्षा चौधरी, शिल्पा शिंदे और पामेला सेरेना शामिल होंगी. वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स सिक्योर हो सकते हैं. हालांकि अभी तक ये शो में नहीं दिखाई दिया है कि कौन-कौन सिक्योर और कौन-कौन एट रिस्क रहेगा.