फोटोशूट में नन के लिबास में बदन दिखाने पर रिहाना हुईं ट्रोल, नेटिजंस बोले-ये धर्म की तौहीन

Rihanna troll For Nun Dress : हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने नन पोशाक को लेकर मीडिया में बनी हुई हैं। इसे लेकर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसे लेकर नेटिजंस बोले- ये धर्म की तौहीन है।

Rihanna

क्यों ट्रोल हो रहीं रिहाना?

Rihanna troll For Nun Dress : हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वे अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर लोग रिहाना को ट्रोल कर रहे हैं। ईसाई धर्म के लोगों ने रिहाना के पोशाक पर आपत्ति जताई है। नेटिजंस ने कहा कि ये धर्म की तौहीन है।

विज्ञापन

रिहाना ने एक्स पर अपने नए फोटोशूट का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सेक्सी नन लुक में नजर आ रही हैं। वह अपनी बॉडी रिवील कर रही है। वह अपने हाथ से शर्ट को नीचे कर अपनी बॉडी दिखा रही है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई है।

विज्ञापन

जानें क्या बोले यूजर्स

विज्ञापन

यूजर्स ने पूछा कि रिहाना ने अपने मजहब के साथ ऐसी हरकत क्यों नहीं की? ईसाई धर्म के लोगों की भावनाओं को क्यों ठेस पहुंचाया। एक अन्य यूजर ने कहा कि रिहाना ने नन ड्रेस पहनकर जितना अपमान ईसाई धर्म का किया, उतना अपमान वह हिजाब पहनकर इस्लाम का नहीं कर सकती हैं। उन्हें पता है कि अगर उन्होंने इस्लाम के साथ ऐसा किया तो क्या हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

2020 में भी ट्रोल हुई थीं रिहाना

ईसाई धर्म के लोग ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि साल 2020 में रिहाना को दुनियाभर के इस्लामिक कट्टरपंथियों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने रिहाना को खूब ट्रोल किया था। मामला बढ़ता देखकर सिंगर ने माफी मांगकर मामला का शांत किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ