तीसरी बार मां बनीं सिंगर Rihanna, बेबी गर्ल को दिया जन्म, दिखाई पहली झलक

Rihanna and ASAP Rocky Welcomes Baby Girl Rocki Irish Mayers: सिंगर रिहाना तीसरी बार मां बनी हैं. इस साल मेट गाला में रिहाना ने अपनी तीसरी प्रेगनेंसी का खुलासा किया था. अब कपल ने बेटी का वेलकम किया है.

Rihanna and ASAP Rocky Welcomes Baby Girl Rocki Irish Mayers

सिंगर रिहाना और रैपर ए$एपी रॉकी के घर आई बेबी गर्ल (photo source- instagram)

Rihanna and  ASAP Rocky Welcomes Baby Girl Rocki Irish Mayers: सिंगर रिहाना और रैपर रॉकी के घर नई खुशखबरी आई है. रिहाना ने 13 सितंबर को अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया, लेकिन इसकी जानकारी उन्होंने 24 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो के साथ दी. जिसके बाद फैंस उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं. इससे पहले कपल के दो बेटे हैं. रिहाना के पहले बेटे का नाम आरजेडए है जिनका जन्म साल 2022 में हुआ था और दूसरे बेटे का नाम रायट है जिसका जन्म 2023 में हुआ था.आइए जानें रिहाना ने क्या रखा अपनी बेटी का नाम.

विज्ञापन

रिहाना की बेटी का नाम

रिहाना और रैपर रॉकी (ASAP Rock) ने अपनी नन्ही परी का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स रखा है. रिहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के साथ दो  प्यारी फोटो शेयर की है. पहली फोटो में वह अपनी बेटी को गुलाबी कंबल में लपेटे अपनी गोद में प्यार से देखती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी फोटो में दो छोटे- छोटे बॉक्सिंग ग्लव्स दिखाई दे रहे हैं, जिनमें पिंक रिबन भी जुड़ा है. इस पोस्ट के कैप्शन में रिहाना ने अपनी बेटी का नाम लिखा ‘रॉकी आयरिश मेयर्स’ 13 सितंबर 2025 और इसके आगे एक पिंक बो इमोजी भी लगाया.

विज्ञापन

रिहाना और रॉकी की लव स्टोरी

रिहाना और रॉकी की पहली मुलाकात साल 2012 में एमटीवी म्यूजिक वीडियो अवॉर्ड के रिहर्सल के दौरान हुई थी, जब दोनों ने रिहाना के गाने ‘कॉकिनेस (लव इट)’ के रीमिक्स पर परफॉर्म किया। यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई. 2013 में रॉकी उनके डायमंड वर्ल्ड टूर में शामिल हुए, और इसी साल रिहाना भी उनके म्यूजिक वीडियो ‘फैशन किल्ला’ में नजर आईं. साल 2024 में रिहाना ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उनका रोमांटिक रिलेशनशिप 2019 के अंत में शुरू हुआ था. आज इस जोड़ी के तीन बच्चे हैं.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ